MP टूरिज्म के होटलों में नॉनवेज और वेज के लिए किचन में अलग-अलग होंगे सेक्शन, पर्यटन विभाग ने जारी किए निर्देश
MP पर्यटन विभाग के होटलों में शाकाहारी-मांसाहारी भोजन बनाने के लिए अलग किचिन सहित पृथक व्यवस्था के निर्देश जारी किए गए है।

MP tourism department: मध्य प्रदेश के पर्यटन विभाग ने एक बड़ा आदेश जारी किया है, जिसमें बताया गया कि पर्यटन विभाग के होटलों और रेस्टोरेंट में अब एक साथ शाकाहारी और मांसाहारी भोजन नहीं बनाया जा सकेगा। बता दे बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा ने पत्र लिखकर वेज और नॉनवेज फूड बनाने स्टोरेज करने पर रोक लगाने की मांग की थी। जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया।
वेज एंड नॉनवेज भोजन बनाने के अलग-अलग सेक्शन
पर्यटन विभाग ने समस्त इकाइयों को पत्र जारी करते हुए निर्देशित किया है कि अपनी अपनी इकाइयों के किचन में वेज एवं नॉनवेज भोजन बनाने के अलग-अलग सेक्शन रखें। साथ ही FSSAI के मानक अनुसार फ्रिज, डी फ्रीज, चाकू, चॉपिंग बोर्ड आदि भी अलग-अलग रखें।
पर्यटन विकास निगम के पीआरओ विकास खरे ने बताया कि निगम के होटलों में खाना पहले से भी अलग-अलग बन रहा था। अब इससे जुड़े इक्युपमेंट यानी भोजन बनाने वाले औजार और बर्तन भी अलग-अलग होंगे। अब इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पर्यटन विभाग के इस फैसले का जैन समाज ने जताया आभार
पर्यटन विभाग की फैसले के बाद मध्यप्रदेश में जैन समाज ने इस का आभार जताया। नीमच में जैन समाज ने इस आदेश के लिए पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा को धन्यवाद पत्र भी भेजा है। बता दे जैन समाज के लोग भी कई सरकार से इसको लेकर मांग कर चुके थे।












Click it and Unblock the Notifications