इंस्टेंट लोन एप्लीकेशन 'बडी कैश' जनता से कर रहा है ठगी, इन पर कड़ी कार्रवाई करेंगे : गृहमंत्री Narottam Mishra
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इंस्टेंट लोन एप्लीकेशन 'बडी कैश' के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गूगल पर उपलब्ध "बडी कैश" लोन एप जनता से ठगी कर रहा है। इस संबंध में शिकायतें प्राप्त हुई है। जनता को सतर्क रहना चाहिए इस तरह के लोन एप डाउनलोड ना करें। यदि किसी को इस संबंध में सहायता की जरूरत है, तो पुलिस से संपर्क करें ऐसे ठगी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को अपने निवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 'बडी कैश' लोन के माध्यम से लोगों से ठगी करने का काम करता है। जिसके कनेक्शन थाईलैंड से है। जहां से पैसे भी ट्रांसफर किए जाते हैं। एक शिकायत रंजीत के द्वारा की गई थी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है और सभी से यही अपील है कि इस तरह के ऐप से बचें और यदि ठगी का शिकार होते हैं तो पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराएं ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वही सीएम शिवराज के कमलनाथ से पूछे सवाल पर मिश्रा ने कहा कि सीएम सवाल कुछ करते हैं जवाब कमलनाथ जी कहीं का देते हैं। किसानों के सवाल पर जननी एक्सप्रेस का जवाब देते हैं। प्री एग्जाम में कमलनाथ की यह स्थिति है, तो आने वाले विधानसभा चुनाव के बोर्ड एग्जाम में कमलनाथ की क्या स्थिति होगी। वहीं दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर पुलिस और सेना का आभार जताया। इस पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि किसी ने तो आभार की शुरुआत की मोदी जी और अमित शाह जी का तो आभार व्यक्त कर नहीं सकते।
Recommended Video
अरविंद केजरीवाल के बयान पर गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि पहले पंजाब पर आरोप लगाते थे कि वहां से प्रदूषण फैलता है पंजाब में उनकी सरकार बन गई तो गरीबों पर आ गए हैं यमुना का प्रदूषण अभी तक दूर नहीं कर पाए। पहले अकेले मफलर बांधकर खांसते थे। अब पूरी दिल्ली खांस रही है। वहीं अखिलेश यादव के स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन पर उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति अखिलेश यादव करते हैं। हिंदू धर्म से जुड़े मामलों पर अखिलेश यादव जरूर समर्थन देते हैं। वहीं मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति सुनने पर गृहमंत्री नेता मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति शून्य पर पहुंच गई है एक भी एक्टिव केस मध्यप्रदेश में नहीं बचा और ना ही नया मामला कोई सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications