इंदौर आगजनी अपडेट : एकतरफा प्यार ने ली 7 लोगों की जान, CCTV से हुआ बड़ा खुलासा

इंदौर आगजनी कांड में नया खुलासा। पुलिस ने बताया कि एक सिरफिरे आशिक ने बिल्डिंग में आग लगाई थी। ये आशिक बिल्डिंग में रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। लड़की से विवाद के बाद उसने लड़की की दो पहिया वाहन में आग लगा दी। फिर

इंदौर,8 मई। इंदौर की दो मंजिला इमारत में शुक्रवार रात आग लगने के मामले में नया मोड़ आ गया है। ये आग एक युवक ने लगाई थी, जो पूरी बिल्डिंग में फैल गई। यह चौंकाने वाला खुलासा मकान मालिक इंसाफ पटेल के घर के नजदीक लगे CCTV फुटेज से हुआ है। फुटेज में आरोपी वाहन में आग लगाता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक जिस युवक ने आग लगाई वह बिल्डिंग में रहने वाली युवती से एकतरफा प्यार करता था। युवती से उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद युवक ने उसी युवती के दोपहिया वाहन में आग लगा दी। यही आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई।

Recommended Video

    Indore Fire Accident 7 Death: इंदौर अग्निकांड का खुलासा, एकतरफा प्यार में 7 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    कौन है आरोपी संजय

    कौन है आरोपी संजय

    इंदौर की स्वर्ण बाग कॉलोनी की मल्टी में आग लगने के आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने आग लगाने की वारदात को कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वे मल्टी में रहने वाली लड़की से प्यार करता था। उसी से विवाद के चलते उसने गाड़ी में आग लगाई थी।

    आरोपी ने पुलिस को बताया कि मैं सना नाम की लड़की से बहुत परेशान हो गया था उसने मेरे साथ बहुत गलत किया। उसने मेरा यूज किया और मुझसे बहुत खर्चा करवाया। मैंने उसे हमेशा पैसे दिए कभी पैसे नहीं मांगे। वो हमेशा मुझसे खर्चा करवाती थी। बाद में पता चला वे बेवकूफ बना रही है। कई लोगों के साथ लगी हुई है। मैंने सोचा कभी उससे बात नहीं करूंगा तो वह मेरे पीछे ही पड़ गई। मैं तो उसकी गाड़ी की सीट जलाना चाहता था। सोचा था, उसके बाद सब खत्म कर दूंगा। मुझे नहीं पता था कि इतना बड़ा कुछ हो जाएगा।

    मुझे शनिवार सुबह इस बारे में तब पता चला जब उस लड़की का फोन आया उसने बताया कि मल्टी में आग लग गई है मैं दिन भर घर पर ही रहा शाम को पता चला कि टीवी में भी आ गया है मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था, कि मैं क्या करूं। फिर एक दोस्त से बात करी, मैंने उससे कहा कि मैं सरेंडर कर दूंगा।

    पुलिस ने आरोपी को कैसे पकड़ा

    पुलिस ने आरोपी को कैसे पकड़ा

    थाना प्रभारी तहजीब काजी के मुताबिक शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि स्कीम नंबर 74 के पास आरोपी संजय घटना के बाद लगातार अपने दोस्त विशाल से फोन पर संपर्क में था। cctv फुटेज मिलने के बाद ये साफ हो गया था कि किसी सफेद शर्ट वाले युवक ने गाड़ियों में आग लगाई है। इलाके की रहने वाली युवती ने जब पुलिस को इस सिरफिरे आशिक के बारे में बताया तो पुलिस भी चौक गई। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रैक करके उसे लसूडिया इलाके के निरंजनपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपी पहले ऐसी मल्टी में किराएदार था

    आरोपी पहले ऐसी मल्टी में किराएदार था

    पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले इसी मल्टी में किरायेदार के रूप में रहता था। पैसों को लेकर सना और उसके बीच विवाद भी हुआ था। इसके बाद आरोपी संजय 6 महीने पहले घर छोड़ कर चला गया था। उसने इंदौर में कई जगहों पर नौकरी की। पुलिस के अनुसार संजय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। अभी और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

    कैमरा और बिजली के मीटर के साथ छेड़छाड़

    कैमरा और बिजली के मीटर के साथ छेड़छाड़

    पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में शुक्रवार रात 2.54 बजे सफेद शर्ट पहने युवक आता हुआ दिखाई दिया था, जिसने पार्किंग में खड़े एक वाहन से पेट्रोल निकाला और वही आग लगा दी। इसके बाद आरोपी फुटेज में जाता हुआ भी दिखाई दिया। कुछ देर बाद युवक फिर इमारत में आया। वे मल्टी में लगे सीसीटीवी कैमरे और बिजली के मीटर के साथ छेड़छाड़ करता दिखाई दिया। हालांकि जिस बिल्डिंग में आग लगी थी उसके सीसीटीवी पूरी तरह से जल गए थे।

    यह भी पढ़ें ; इंदौर अग्निकांड को लेकर बड़ा खुलासा, एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने लगाई थी आग!

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+