इंदौर अग्निकांड को लेकर बड़ा खुलासा, एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने लगाई थी आग!

इंदौर, 7 मई: शहर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में हुए अग्निकांड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, जहां जांच में सामने आया है की, एक तरफा प्यार के चलते युवक ने भीषण अग्निकांड को अंजाम दिया था. युवक झांसी का रहने वाला था, जहां वह बिल्डिंग में रहने वाली युवती से एकतरफा प्रेम करता था, बताया जा रहा है कि युवती से युवक की कहासुनी हुई थी, जिसके बाद युवक ने देर रात युवती की एक्टिवा में आग लगा दी थी. आग वहां मौजूद दूसरी गाड़ियों में फैल गई, जिसके चलते बड़ा हादसा हो गया. यह पूरा घटनाक्रम बिल्डिंग के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जहां फुटेज के आधार पर पुलिस ने युवक पर हत्या सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

Recommended Video

      Indore Fire Accident 7 Death: इंदौर अग्निकांड का खुलासा, एकतरफा प्यार में 7 की मौत | वनइंडिया हिंदी
      indore

      पहले इसी बिल्डिंग में रहता था सिरफिरा आशिक

      सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अग्निकांड की वारदात को अंजाम देने वाला सिरफिरा आशिक पहले इसी बिल्डिंग में रहता था. प्यार में पागल यह आशिक बिल्डिंग में रहने वाली युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी. इसी बात से नाराज सिरफिरे आशिक ने युवती से विवाद किया था, जिसके बाद उसने बिल्डिंग में रखी युवती की गाड़ी में आग लगा दी. यह आग अन्य गाड़ियों में भी फैल गई, जिसके चलते 7 जिंदगियां मौत की नींद सो गई, तो वहीं कई घायल अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं.

      सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

      प्रारंभिक जांच के बाद शॉर्ट सर्किट को अग्निकांड की मुख्य वजह माना जा रहा था, लेकिन बिल्डिंग के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज जब पुलिस ने खंगाले तो मामला कुछ और ही निकला. इसमें देर रात एक युवक सफेद शर्ट पहने बिल्डिंग के आसपास दिखा, जिसने वहां मौजूद एक गाड़ी में आग लगा दी. जानकारी के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में यह लड़का जाता हुआ भी दिखाई दे रहा है. वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की, जिसके बाद इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया.

      अग्निकांड के बाद मचा हड़कंप

      स्वर्ण बाग कॉलोनी की बिल्डिंग में देर रात हुए अग्निकांड के बाद हड़कंप मच गया, जहां 7 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं कई गंभीर घायल हो गए. इस भीषण अग्निकांड को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख जताया था, जहां उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी.

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+