"ऐसा भैया नहीं मिलेगा, जब में चला जाऊंगा तब बहुत याद आऊंगा": CM शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने गृह जिले सीहोर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि "ऐसा भैया नहीं मिलेगा, जब में चला जाऊंगा तब बहुत याद आऊंगा" सीएम शिवराज का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विपक्षी नेता उनके इस बयान के कई मायने निकाल रहे है।
रविवार को सीएम शिवराज सीहोर में लाडली बहना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश में राजनीति की परिभाषा बदल दी हमारे गरीब भाई बहनों, किसान भाई बहनों अपने वर्षों तक देखा कांग्रेस राज। बताओ कभी जनता के लिए ऐसी चिंता होती थी, क्या होती थी क्या? अरे मैं सरकार थोड़ी चलता हूं। मैं परिवार चलता हूं। आप सब मेरे परिवार हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर में चरण पादू का योजना के तहत तेंदूपत्ता संग्रह को हिटलर का वितरण भी किया। साथ ही कई तेंदूपत्ता संग्रह को अपने हाथों से चप्पल भी पहनाई। सीएम ने कहा कि किसान भाई चिंता ना करें जिन किसानों की फसल खराब हुई है उनका सर्वे कराकर नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने कलेक्टर प्रवीण सिंह को फसल क्षति का सर्वे करने के निर्देश दिए।
इससे पहले सीएम शिवराज ने शुक्रवार को खरगोन में एक और चर्चित दिया था। जान उन्होंने कहा था कि मुझे कोई पद का लालच नहीं है मैं इसलिए सरकार चलाता हूं कि अगर यह हाड़ मांस तुम्हारे काम आ जाए, बच्चों के काम आ जाए तो मेरी जिंदगी संवर जाए और कोई लालच नहीं है यहां कोई दुखी ना हो जो जरूरी चीज हो उसके लिए ही मैं काम कर रहा हूं उसी के लिए सबका साथ चाहिए।
“ऐसा भैया मिलेगा नहीं, चला जायूँगा तो बहुत याद आयूँगा”, शिवराज सिंह चौहान का दर्द अपनी विधानसभा में लाडली बहनों के बीच छलका।@ChouhanShivraj Singh #Chouhan pic.twitter.com/QP8ASVyDVK
— Laxmi Narayan Malviya (@LNMalviya6) October 2, 2023












Click it and Unblock the Notifications