Rewa: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया बाइक सवार, चाचा की मौत भतीजी घायल, घटना CCTV में रिकॉर्ड

रीवा, 21 अगस्त। जिले के सोहगी थाना क्षेत्र हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फोटोस सामने आया है। बीते दिन भतीजी को परीक्षा दिलाकर चाचा पनवार लौट रहा था। जैसे ही वह त्योंथर कस्बे के चिल्ला में संचालित प्राइवेट कॉलेज से जाने लगा। तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई।

Rewa accident

चाचा की मौत भतीजी बाल बाल बची

इसी बीच ट्रॉली के दाहिने तरफ का पहिया चाचा पर चढ़ गया। जिससे मौके पर मौत हो गई। जबकि भतीजी बाल-बाल बच गई है। खबर मिलने के बाद पहुंची सोहागी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए त्योंथर सिविल अस्पताल भेजवाया है। जहां रविवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दी गई है।

पुलिस की जानकारी अनुसार

पुलिस के जानकारी अनुसार शनिवार की दोपहर अजय भुजवा उम्र 24 वर्ष निवासी पनवार अपनी भतीजी का पेपर दिलाने के लिए त्योंथर कस्बा स्थित प्राइवेट महाविद्यालय आया था। वहां से शाम करीब 4 बजे मोटरसाइकिल से घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। जिससे चाचा की मौके पर मौत हो गई। दूसरे दिन शनिवार को इसी दुर्घटना का वीडियो वायरल हुआ है।

वायरल वीडियो में क्या

घटना के समय वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली आगे-आगे जा रही थी। ऐसे में युवक ने ओवरटेक करने की कोशिश की। जबकि दाहिने तरफ पहले से 1 मैजिक खड़ी दिखाई दे रही है। साथ ही मैजिक के सामने पत्थर पड़े है। वहीं पक्की सड़क में किनारे तरफ कीचड़ था।

जिससे मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। दुर्घटना के दौरान ट्रॉली का पहिया चढ़़ जाने से सिर फट गया। ऐसे में चाचा ने दम तोड़ दिया। हालांकि भतीजी जिंदा बच गई। दावा है कि कस्बे में अवैध अतिक्रमण फैला है। लोग सड़क में वाहन खड़ा कर देते है। जिससे ओवरटेक के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+