MP BJP : गुटबाज-सुस्त जिलाध्यक्ष से लेकर दर्जा प्राप्त मंत्रियों तक गिरेगी गाज,कोर कमेटी की बैठक में हुआ मंथन

बीजेपी जल्द ही निष्क्रिय और शिकायत वाले नियम मंडल पदाधिकारियों और जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों पर एक्शन लेगी। बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में इसको लेकर हुए मंथन के बाद संगठन द्वारा ऐसे नेताओं की सूची तैयार की जा रही है, ज

एमपी में बीजेपी जल्द ही निष्क्रिय और शिकायत वाले नियम मंडल पदाधिकारियों और जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों पर एक्शन लेगी। बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में इसको लेकर हुए मंथन के बाद संगठन द्वारा ऐसे नेताओं की सूची तैयार की जा रही है, जो पार्टी लाइन की अनदेखी कर रहे हैं और जनता व कार्यकर्ताओं से संवाद में पीछे है। इनकी जगह नए कार्यकर्ताओं का मौका दिया जाएगा। भाजपा कोर कमेटी की हुई बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में यह फैसला लिया गया है इस संगठन के कामकाज में लापरवाही करने वालों को जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए और ऐसे कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाए जो काम को लेकर गंभीर हैं।

गुटबाज-सुस्त जिलाध्यक्ष से लेकर दर्जा प्राप्त मंत्रियों तक गिरेगी गाज,कोर कमेटी की बैठक में हुआ मंथन

ऐसा करने के पीछे संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इससे पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन भी तेजी आएगी और जो कार्यकर्ता मेहनतकश है, उन्हें जिम्मेदारी मिलने पर वे दोगने जोश के साथ काम करेंगे। संगठन सूत्रों के अनुसार कोर कमेटी ने निष्क्रिय और शिकायत वाले पदाधिकारियों की श्रेणी में न सिर्फ जिला अध्यक्षों को शामिल किया है, बल्कि 11 माह पहले 24 दिसंबर को निगम मंडल प्राधिकरण बोर्ड की जिम्मेदारी पाने वाले 25 नेताओं को भी इसकी कैटेगरी में रखा है। संगठन इनके साथ ही निष्क्रिय जिला और संभागीय प्रभारियों पर भी एक्शन लेने की तैयारी में है।

पांच संभागीय प्रभारी बदलना इसी के निर्णय की कड़ी

कोर कमेटी की बैठक के दिन ही बीजेपी ने 5 संभागों के प्रभारियों के क्षेत्रों में बदलाव किया है। यह बदलाव कोर कमेटी के इसी फैसले का असर माना जा रहा है। वैसे भी नगरी निकाय और पंचायत चुनाव के बाद कमजोर परफॉर्मेंस और वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय ना पाने वाले जिला अध्यक्षों की सूची तैयार कराई जा चुकी है। इसी कड़ी में मांडू में हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के एन पहले छह जिला अध्यक्षों काटा दिया गया था और नए कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+