Bhopal News: किसानों से करोड़ों का गेहूं लेकर चंपत हुआ व्यापारी, आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज

Bhopal News: राजधानी भोपाल में एक गेहूं व्यापारी सैकड़ों किसानों से एक करोड़ रुपए का गेहूं खरीदने के बाद बिना पेमेंट किए चंपत हो गया। इस मामले में 6 किसानों ने मिसरोद थाना में लिखित शिकायत की थी, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने भोपाल के अलावा रायसेन जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में भी किसानों से करोडों रुपये का चूना लगाया है पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक नरेगा हनुमंत निवासी सुनील तिवारी, अनिल तिवारी, जितेंद्र तिवारी, अरुण तिवारी, मुकेश मीणा और बने सिंह परमार खेती किसानी करते हैं।

In Misrod, the businessman was stunned by taking crores of wheat from the farmers

सभी 6 किसानों ने अप्रैल माह में अपने गांव के रोहित नरवरिया को करीब 1 हजार क्विंटल गेहूं बेचा था। गेहूं खरीदी के बाद रोहित नरवरिया ने सभी किसानों को 1 माह में 25.36 लाख का पेमेंट करने का वादा किया था। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। जब उन्होंने रोहित नरवरिया पर पेमेंट करने का दबाव बनाया तो उसने कुछ किसानों को चेक दे दिया, जो बैंक में जमा करने के बाद बाउंस हो गए।

गेहूं खरीद कई किसानों से करोड़ों का खरीदा गेहूं

किसान जितेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी रोहित नरवरिया उनके अलावा गांव व आसपास के भोपाल व रायसेन जिले के कई ग्राम क्षेत्रों में रहने वाले किसानों से पिछले 3-4 सालों से अनाज खरीद रहा था। इस साल भी उसने नरेला हनुमंत के अलावा रतनपुर, बंदोरी, अमरावत, सुरैया नगर, बुराड़ी, नानाखेड़ी, अब्दुल्लागंज गोहरगंज, समेत कई गांवों के किसानों से हजारों क्विंटल गेहूं खरीदा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी रोहित नरवरिया करीब 3 करोड़ रुपए का गेहूं लेकर रफूचक्कर हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+