भोपाल में बेजुबान के साथ क्रूरता का VIDEO वायरल, 8 लोगों ने स्ट्रीट डॉग की डंडे से की पिटाई
भोपाल में स्ट्रीट डॉग को लाठियों से पीटते 8 लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। इस बीच पड़ोसी महिला ने आकर उसकी जान बचाई। इस घटना को लेकर भोपाल के पिपलानी थाना में पशु प्रेमी निधि वर्मा ने दिया शिकायती आवेदन।
भोपाल,28 सितंबर। राजधानी में स्ट्रीट डॉग के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। जहां एक बेजुबान जानवर को 8 लोग मिलकर लाठियों से पीटते नजर आए। जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। स्ट्रीट डॉग को लाठियों से पीटते 8 लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। इस बीच पड़ोसी महिला ने आकर उसकी जान बचाई। इस घटना को लेकर भोपाल के पिपलानी थाना में पशु प्रेमी निधि वर्मा ने दिया शिकायती आवेदन।
Recommended Video

थाने में दूसरी बार दिया गया स्ट्रीट डॉग को पीटने का आवेदन
भोपाल के पिपलानी थाने में दूसरी बार स्ट्रीट डॉग की पिटाई का आवेदन दिया गया है। बता दे जानकारी के अनुसार स्ट्रीट डॉग की पिटाई का यह मामला 23 सितंबर का है। जहां पिपलानी के सोनागिरी सी सेक्टर में स्ट्रीट डॉग को 8 लोग ने घेर पीटा। वहीं थाने में दूसरी बार स्ट्रीट डॉग की पिटाई करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया गया। इतना ही नहीं पुलिस को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी सौंपा गए हैं।

पशु प्रेमी ने थाने में की शिकायत
पशु प्रेमी निधि वर्मा ने स्ट्रीट डॉग को पीटने वालों के के खिलाफ थाने में शिकायत ही आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि डॉग को पीटने के 1 दिन पहले भी हुई उन्होंने थाने में आवेदन दिया था। आरोपी से पहले भी कई डॉक्स को पत्थरों से मार रहे थे। रोकने के बावजूद वे नहीं रुके। आवेदन देने के 1 दिन बाद उन्हीं लोगों ने एक डॉग को घेरकर पीटा। विचारे बेजुबान जानवर को इतना मारा है कि वह अधमरा हो गया।

डॉग ने कार के नीचे बैठकर बचाई जान
निधि वर्मा ने बताया कि आरोपी बाउंड्री वॉल के अंदर डॉग को डंडों से पीट रहे तभी डॉग ने कार के नीचे घुस कर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि डॉग इतना डर गया कि कुछ खाने तक के लिए बाहर नहीं आ रहा। जब पड़ोस की औरतें उसके लिए खाना और पानी लेकर पहुंची तो वह बाहर नहीं आया। उन्होंने मांग की है कि पशु क्रूरता करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

CCTV सामने आने के बाद भी पुलिस कर रही है जांच
CCTV में साफ नजर आ रहा है कि सोनागिरी सी सेक्टर में घर के बाहर घूम एक डॉग घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद एक कार वाला लड़का उतरता है और डॉग को पकड़कर घर की बाउंड्री वॉल के अंदर करता है। इसके बाद सात आठ लोगों ने मिलकर डॉग को पीटा। पड़ोस की कुछ महिलाओं ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्हीं से बहस करने लगे। लेकिन इस पूरे मामले में पुलिस अब तक जांच ही कर रही हैं। अब तक आरोपी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हो सका।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications