ठेकेदार पति ने पत्नी सहित पूरे परिवार के साथ खाया जहर, कर्ज से परेशान होकर उठाया ये कदम

बैरागढ़ कलां में ठेकेदार ने पूरे परिवार के साथ खाया जहर। कर्ज से परेशान होकर उठाया ये कदम। एक साथ कई कॉन्‍ट्रेक्‍ट लिए थे। समय पर पूरा ना होने से परेशान ठेकेदार ने पत्‍नी और चार बच्‍चों समेत खाया जहर।

राजधानी भोपाल में एक बार फिर कर्ज से परेशान एक परिवार ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। यह दिल दहलाने वाली घटना भोपाल खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की बताई जा रही है जहां पर बैरागढ़ कलां में एक ठेकेदार ने पूरे परिवार के साथ जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि कर्ज से परेशान ठेकेदार शख्स ने अपनी पत्नी के साथ चार बच्चों को जहर खिला दिया। घटना की जानकारी डायल हंड्रेड के माध्यम से पुलिस को दी गई। परिवार के सभी लोगों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। 2 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। बाकी सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

ठेकेदार पति ने अपनी पत्नी और बच्चो के साथ खाया जहर

जानकारी के अनुसार बैरागढ़ कलां में रहने वाले किशोर जाधव ठेकेदारी का काम करते हैं और उन्होंने कई कांटेक्ट लिए हुए हैं। जिसकी वजह से उन पर काफी कर्ज हो गया था। कर्जदार लगातार उन्हें परेशान कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी तीन बेटियां और एक बेटा है। खजूरी थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि बुधवार सुबह इन सभी ने एक साथ जहर खा लिया था। डायल हंड्रेड के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी इसके बाद इन सभी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह परिवार कर्ज से परेशान था इसी के चलते इन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल अभी किसी की भी बयान नहीं हो सके। ठेकेदार भाई रमेश यादव ने पुलिस को बताया कि उसका कामकाज ठीक नहीं चलने से वह काफी समय से परेशान चल रहा था और उसने कई लोगों से पैसा उधार ले रखा था बरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है।

Recommended Video

    ठेकेदार पति ने पत्नी सहित पूरे परिवार के साथ खाया जहर, कर्ज से परेशान होकर उठाया ये कदम

    बरारी राजधानी भोपाल में 2021 में एक परिवार ने कर्जे से परेशान होकर इसी तरह से आत्महत्या कर ली थी। यह घटना भोपाल के पिपलानी क्षेत्र के आनंद नगर की थी। जहां सूदखोरी से परेशान होकर एक परिवार के 5 लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था बाद में परिवार की बड़ी बेटी ने सुसाइड नोट और वीडियो बनाकर उसे अपने परिवार स्कूल-कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया था। एक बार फिर राजधानी में इस प्रकार की घटना सामने आई है।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+