Bhopal News: फोन कॉल पर अनजान व्यक्ति ने महिला से की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर होटल में किया दुष्कर्म

Bhopal News: राजधानी भोपाल के थाना क्षेत्र में एक महिला की मोबाइल पर अनजान कॉल के माध्यम से युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक ने महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर करीब 1 साल तक महिला से ज्यादती करता रहा।

इसके बाद आरोपी ने महिला से बात करना बंद कर दिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस के अधिकारियों को की थी। इसके बाद ऐशबाग थाना पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अशोका गार्डन पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय महिला एशिया बाग इलाके में रहती है। वह अपने पति से अलग हो चुकी है।

In Aishbagh an unknown man befriended a woman over a phone call then took her to a hotel

पति से अलग होने के बाद वह घर का खर्च चलाने के लिए लोगों के घर में झाड़ू पोछा का काम करने लगी थी। पिछले साल अप्रैल के महीने में महिला के मोबाइल पर रॉन्ग नंबर से एक युवक से बात हुई थी। युवक ने अपना नाम धीरज विश्वकर्मा बताया उसने यह भी बताया कि वह सीहोर का रहने वाला है और एक निजी बैंक के लिए फाइनेंस का काम करता है।

आरोपी युवक ने महिला से फोन के माध्यम से नजदीकी यहां बधाई और उसे शादी करने का झांसा दे दिया कुछ ही दिनों बाद में महिला से मुलाकात करने के लिए भोपाल आया और घूमने के बहाने अशोका गार्डन के इलाके के होटल में लेकर गया। जहां पर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद वे कई बार भोपाल आया और महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अचानक कि उसने महिला से बात करना बंद कर दिया।

महिला ने उसे तलाश करने की काफी कोशिश की लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से की थी शिकायत के बाद अशोका गार्डन थाना पुलिस ने धीरज विश्वकर्मा नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+