लाडली बहना योजना और नारी सम्मान जैसी घोषणाओं का दिखा असर, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का मतदान ज्यादा

मध्‍यप्रदेश में शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। इस बार मतदान केंंद्रों पर पुुुुरुषों से ज्‍यादा बड़ी संख्‍या महिला वोटर की देेखी जा रही है। राजधानी भोपाल के एक मतदान केंद्र पर सुबह साढ़े आठ बजे तक 99 पुरुष और 321 महिलाएं वोट दे चुकी थीं। ऐसा ही अन्‍य मतदान केंद्रों पर देखने में आ रहा है। चुनाव विश्‍लेषक इसे महिलाओं में आई जागरूकता के साथ साथ लाडली बहना योजना और कांग्रेस की नारी सम्मान योजना की घोषणा से जोड़कर देख रहे हैं।

विश्‍लेषकों का मानना है कि लाडली बहना योजना से महिलाएं भावनात्‍मक रूप से भी जुड़ी हैं। इसीलिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं की बड़ी संख्‍या देखी जा रही है। हालांकि वन इंडिया के संवाददाता लक्ष्मी नारायण ने जब महिलाओं से इस संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना अच्छी है, लेकिन वोट डालने के लिए ये कोई मुद्दा नहीं है। कई अन्य मुद्दों को ध्यान में रखकर महिलाओं ने मतदान किया है।

Impact of announcements like Ladli Behan Yojana and Nari Samman visible, women voting more than men

बता दे पिछले चुनावों में माना जाता था कि ज्‍यादातर महिलाएं घर के काम निबटाने के बाद दोपहर में वोट देने निकलती थीं लेकिन इस बार तस्‍वीर बिल्‍कुल अलग हैै। महिलाएं सुबह से ही पोलिंग बूथ कर सबसे पहले वोट देने केेअपने कर्तव्‍य को पूरा कर रही हैं। विश्‍लेषकों के मुताबिक भोपाल में महिला वोटर का रुझान भाजपा के पक्ष में नजर आ रहा है। जबकि प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+