Imarti Devi Video : इमरती देवी पहुंची पंडोखर सरकार के पास, पूछा- चुनाव किसने हरवाया, बाबा ने दिया जबाव

ग्वालियर में चल रही जया किशोरी की कथा में पंडोखर सरकार विशेष आमंत्रण पर वहां पहुंचे। दरबार में डबरा से चुनाव लड़ी सिंधिया समर्थक इमरती देवी भी वहां पहुंची और उन्होंने अपनी समस्या पंडोखर सरकार को बताई। पूर्व मंत्री इमरती

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में राजनेताओं की बाबा पॉलिटिक्स शुरू हो चुकी है। दरअसल ग्वालियर में चल रही जया किशोरी की कथा में पंडोखर सरकार विशेष आमंत्रण पर वहां पहुंचे। दरबार में डबरा से चुनाव लड़ी सिंधिया समर्थक इमरती देवी भी वहां पहुंची और उन्होंने अपनी समस्या पंडोखर सरकार को बताई। पूर्व मंत्री इमरती देवी ने बाबा से पूछा कि चुनाव किसने हरवाया? जिस पर पंडोखर सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि आप की अभी की ही पार्टी के एक नेता ने हरवाया था आपको। नाम डबरा में जब दरबार लगेगा तब बताऊंगा। पंडोखर सरकार और इमरती देवी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इमरती देवी ने पूछा चुनाव किसने हराया ?

इमरती देवी ने पूछा चुनाव किसने हराया ?

अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाली पूर्व कैबिनेट मंत्री और सिंधिया समर्थक इमरती देवी एक बार फिर चर्चाओं में है। दरअसल इमरती देवी पहले कांग्रेस में डबरा से विधायक और कमलनाथ सरकार में मंत्री थी। लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी जॉइन कर ली थी। जिससे उनकी विधानसभा सदस्यता चली गई। इसके बाद जब शिवराज सरकार बनी तो इमरती देवी को मंत्री बनाया गया। लेकिन 2020 में उपचुनाव हए और इमरती देवी डबरा से बीजेपी के टिकट पर उप चुनाव लड़ी और कांग्रेस के उम्मीदवार से हार गई। हर 2 साल बाद इमरती देवी को यह जानकारी मिली कि उनकी हार किस वजह से हुई थी। इसी बात को कंफर्म करने के लिए इमरती देवी ने पंडोखर सरकार के दरबार में यह बात रखी कि उन्हें चुनाव किसने हरवाया। उन्होंने पांडू कर सरकार से हराने वाले का नाम पूछा तो पंडोखर सरकार ने भी मर्जी देवी के सवाल का जवाब दिया।

Recommended Video

    Imarti Devi : इमरती देवी पहुंची पंडोखर सरकार के पास, पूछा- चुनाव किसने हराया, बाबा ने दिया जबाव, Video Viral
    पंडोखर सरकार ने इमरती देवी को दिया जवाब

    पंडोखर सरकार ने इमरती देवी को दिया जवाब

    पूर्व मंत्री इमरती देवी के पूछे गए सवाल पर पांडव कर सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि आप की राजनीति में खूब उन्नति होगी। वर्तमान में आप जिस पार्टी में हैं उसी के एक नेता ने आपको चुनाव हरवाया। हालांकि पंडोखर सरकार ने कहा उस नेता का नाम में अभी नहीं बताऊंगा, लेकिन आप की पार्टी के व्यक्ति नहीं आपको चुनाव हरवाया है। पंडोखर ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों की जनता आपकी है। लोगों ने आपको नेता बनाया है। आप राजनीति में बहुत उन्नति करेंगी। आपने चुनाव हारने के बाद भी अपना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बना लिया।

    इमरती देवी ने दूसरा सवाल भी किया

    इमरती देवी ने दूसरा सवाल भी किया

    इमरती देवी ने दूसरा सवाल पंडोखर सरकार से किया कि उनकी नातिन 3 साल की हो गई है और बोलती नहीं है। जिस पर पांडव कर सरकार ने कहा कि आपकी नातिन बोलेगी उसे पांडव कर धाम लेकर आई है।

    तीन बार डबरा से कांग्रेस के टिकट पर रही विधायक

    तीन बार डबरा से कांग्रेस के टिकट पर रही विधायक

    बता दे इमरती देवी कांग्रेस में लंबे समय तक रही। कांग्रेस के टिकट पर इमरती देवी तीन बार विधायक रहे। कमलनाथ सरकार बनी तो उन्हें मंत्री भी बनाया गया। लेकिन जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए तो उनके साथ इमरती देवी भी विधायक और मंत्री पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गई। इमरती देवी को महिला बाल विकास मंत्री बनाया गया था। लेकिन 2020 में हुए उपचुनाव में उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेश राजे ने हरा दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+