Ijtima : मुस्लिमों के दुनिया में सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक इज्तिमा शुरू, जानिए भोपाल में इसका इतिहास
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज से शुरू हो जाएगा इज्तिमा का आयोजन, जो 18 से 21 नवंबर तक चलेगा। इसके लिए ईटखेड़ी में एक मिनी शहर बसाया गया है। 75 साल के इतिहास में पहली बार कई विदेशी जमाते भी शामिल होने आ रही है। 4 दि
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज से शुरू हो जाएगा इज्तिमा का आयोजन, जो 18 से 21 नवंबर तक चलेगा। इसके लिए ईटखेड़ी में एक मिनी शहर बसाया गया है। 75 साल के इतिहास में पहली बार कई विदेशी जमाते भी शामिल होने आ रही है। 4 दिन में करीब 11 लाख लोगों के जुटने का अनुमान जताया जा रहा है। इतनी ज्यादा लोगों के आने को लेकर इज्तिमा में तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। 300 एकड़ में बड़े पंडाल बने हैं। 17 किलोमीटर की पाइप लाइन बिछाई गई और 4500 टॉयलेट बनाए गए है साथ ही 17 हजार लोगों के एक साथ वजू करने की व्यवस्था भी की गई है। बता दे 73वां इज्तिमा दो साल बाद हो रहा है। कोरोना के चलते इज्तिमा का आयोजन नहीं हो सका था।

मुस्लिम धर्मगुरु देंगे अलग-अलग विषयों पर संदेश
भोपाल की इटखेड़ी में चलने वाले इज्तिमा में 4 दिन तक सुबह से लेकर देर रात तक मुस्लिम धर्मगुरु अलग-अलग विषयों पर जमातों को संदेश देंगे। इज्तिमा खत्म होने के बाद जमातें देशभर के विभिन्न हिस्सों में रवाना होंगी। धर्म गुरु से मिले संदेश को समाज जनों तक पहुंचाने का काम जमाते करेंगी। पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बात सिर्फ जमीं के नीचे और आसमान के ऊपर की होगी हर व्यक्ति के काम करने की सीख भी धर्मगुरु देंगे।

यह तकरीरे होंगी
इज्तिमा के पदाधिकारी मोहम्मद हाजी अली ने बताया कि इज्तिमा में बंधुओं को नेक बनने, दीन की राह पर चलने, पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब एवं कुरान के संदेश पर अमल करने और सामाजिक एवं धार्मिक दायित्व को पूरा करने आदि तकरीरे होंगी।

इज्तिमा में सिर्फ मिलेगा वेज खाना
स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए इस बार इज्तिमा में खाने में सिर्फ वेज मिलेगा। राजधानी भोपाल का फीस साफ शहर है और स्वच्छता रैकिंग में छठे पायदान पर भी है। इसीलिए इज्तिमा में सिर्फ वेज खाना ही अलाउ किया गया है। यहां पर ₹50 में खाना मिलेगा। जिसमें वेज पुलाव, सब्जी-रोटी, दाल-चावल होंगे। वही ₹20 में नाश्ता मिलेगा नाश्ते में पावभाजी हलवा और चाय मिलेगी। इसके अलावा ₹6 में पानी की क्लीटर बोतल और ₹5 में कट चाय मिलेगी। पीजीटी बा में इस बार कुल 40 फ़ूड जोन बनाए गए हैं।

इज्तिमा दुनिया के बड़े आयोजन में से एक
भोपाल में आलमी तब्लीगी इज्तिमा मुस्लिम संप्रदाय द्वारा आयोजित सबसे बड़ा आयोजन होता है। ये मुस्लिम समुदाय के दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक होता है। दुनिया में सबसे बड़ा इज्तिमा बांग्लादेश के ढाका में लगता है उसके बाद दूसरे नंबर पर भोपाल का आता है। इस बार भोपाल के इज्तिमा में देश भर से ही जमाते आएंगी। 4 दिन तक यहां होने वाली धार्मिक तकरीर में शामिल होंगी।

भोपाल में से इज्तिमा के इतिहास
इज्तिमा अरबी भाषा का शब्द है जिसका मतलब होता है एक जगह एकत्रित होना। भोपाल में इस्तेमा की शुरुआत 1947 में मस्जिद शकूर खान महल में महज 12 से 14 लोगों के बीच की गई थी। इसके बाद इसका आयोजन taj-ul-masajid में होने लगा। जब इस में आने वाले लोगों की संख्या लाखों में होने लगी तो इसे मस्जिद केंपस से हटाकर शहर से दूर ईद खेड़ी के स्थान पर लगाया गया। 2015 में बेरसिया रोड स्थित ईटखेड़ी के पास घासीपुरा में इसका आयोजन किया गया। इसके लिए 2 महीने पहले से तैयारियां शुरू की जाती है बड़े-बड़े डोंटेन समेत वजू खाने टॉयलेट पानी सिविल लाइन और बिजली के इंतजाम शुरू किए जाते हैं। यूं कह लें कि एक मिनी शहर बताया जाता है।
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?












Click it and Unblock the Notifications