Madhya Pradesh : कमलनाथ सरकार में अब अफसरों के तबादलों को लेकर आई यह बड़ी खबर
Bhopal News , भोपाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के मंत्रिमंडल ने पद की शपथ तो ग्रहण कर ली, मगर अभी मंत्रियों को विभागों का जिम्मा नहीं मिल पाया है। मंत्रियों में विभागों के बंटवारे से पहले ही मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 की आहट सुनाई देने लगी है। राज्य में अब निर्वाचन कार्य में लगे अफसरों के तबादले चुनाव आयोग की अनुमति के बिना नहीं किए जा सकेंगे। गौरतलब है कि मंत्रिमंडल के गठन के बाद चौबीस घंटों के भीतर ही कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के 16 IAS अफसरों के तबादले किए थे, मगर अब अफसरों के तबादले से पहले चुनाव आयोग की अनुमति लेनी पड़ेगी।

मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही एल कान्ता राव ने बताया कि 26 दिसम्बर के बाद निर्वाचन आयोग की बिना अनुमति के निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों जैसे जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का स्थानांतरण राज्य शासन के द्वारा नहीं किया जा सकेगा। बता दें कि एक जनवरी को 18 साल की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किया जाएगा।
26 दिसम्बर से 25 जनवरी तक प्राप्त सभी दावे-आपत्तियों का निराकरण 11 फरवरी तक करने के बाद निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 22 फरवरी को किया जाएगा। निर्वाचक नामावली की सीडी (फोटो रहित) 100 रुपए प्रति विधानसभा क्षेत्र का भुगतान कर संबंधित जिले के जिला निर्वाचन कार्यालय एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। नामावली की फोटो सहित मुद्रित प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में नियमानुसार सशुल्क उपलब्ध है।
-
भोपाल में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: मोदी को बताया “महंगाई का डॉक्टर”, गैस सिलेंडर के दामों पर हंगामा -
MP News: CM मोहन यादव करेंगे ‘Queens on the Wheels’ बाइक ट्रेल को फ्लैग ऑफ -
MP News: दलित पिछड़ा समाज संगठन DPSS में बड़े संगठनात्मक बदलाव, सुनीता धावरे बनीं महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष -
Bhopal News: प्रॉपर्टी टैक्स वसूली तेज, नगर निगम के 169 कैंप; 5.5 लाख में से सिर्फ 2.71 लाख ने भरा टैक्स -
Weather MP News: मार्च में ही झुलसा मध्य प्रदेश: कई शहरों में तापमान 39°C के पार, लू जैसे हालात -
MP News: जानिए धार में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर कैसे हुआ पथराव, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल -
सिवनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 339 लीटर अवैध शराब के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर की बोलेरो जब्त -
MP News: बासमती GI टैग पर दिग्विजय सिंह का केंद्र पर हमला, बोले—न मिला तो करूंगा अनशन -
womens Day: कान्हा टाइगर रिजर्व में महिलाएं बनीं ‘ग्रीन सोल्जर्स’, जंगल और वन्यजीवों की संभाल रही जिम्मेदारी -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
Athira Struggle Story: याददाश्त गंवाई-व्हीलचेयर बनी साथी, फिर भी UPSC में गाढ़े झंडे! IAS बनने में कितनी दूरी? -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications