IAS की पत्नी ने की 10 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, आयकर ने भेजा नोटिस
भोपाल। मध्य प्रदेश के एक आईएएस की पत्नी ने बिना सोचे-समझे 10 लाख रुपए की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। मामला तब सामने आया जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नोटिस थमाया। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि IAS की पत्नी ने काफी कम समय के भीतर 10 लाख रुपये की ऑनलान शॉपिंग की है।

IAS अधिकारी को नजदीक से जानने वाले लोगों ने चौकाने वाली बात बताई। उन लोगों दावा किया कि आईएएस की पत्नी कंपल्सिव बाइंग डिस ऑर्डर नाम के एक मनोवैज्ञानिक डिस ऑर्डर से पीड़ित हैं। उन लोगों ने बताया कि उनकी पत्नी को शॉपिंग करने का जुनून है जिसकी वजह से उन्होंने कई बार विपरीत परिणाम झेले हैं।
कैसे पता चलता है ऑनलाइन शॉपिंग के बारे में
इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन खरीदारी की जानकारी उनतक पहुंच जाती है। एक खास सॉफ्टवेयर की मदद से किसी व्यक्ति द्वारा की गई खरीदारी का पता चल जाता है।
अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग में खर्च के आंकड़े को अदा किए गए टैक्स के साथ मैच करा टैक्स चोरी का पता लगाया जा सकता है। नोटिस पाने वाली सीनियर आईएएस की पत्नी अलग से अपना इनकम टैक्स भरती हैं। अबतक उन्होंने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications