Bhopal : कलेक्टर को पिट्ठू बोलना पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान को पड़ा भारी, विरोध में उतरी IAS एसोसिएशन
Bhopal News, भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 ( Lok Sabha Elections 2019 ) की सभा के दौरान कलेक्टर को सरकार का पिट्ठू बोलना पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chauhan ) को भारी भड़ गया है। आईएएस एसोसिएशन शिवराज के विरोध में उतर आई है।

बता दें कि चौरई में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की कलेक्टर को लेकर की गई टिप्पणी पर आईएएस एसोसिएसन ( IAS Association) ने आपत्ति जताई है। साथ ही पूर्व IAS अधिकारी डॉ वीणा घाणेकर ने शिवराज सिंह के बयान की निंदा की है। आईएएस एसोसिएसन द्वारा लिखे इस पत्र में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री का कलेक्टर पर दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस बयान का चुनाव संपन्न कराने वाली मशीनरी और निष्पक्ष चुनाव कराने में लगे लोगों पर असर पड़ेगा। आईएएस एसोसिशन ने चुनाव आयोग से इस मामले को गंभीरता से लेकर कर्मचारियों का मनोबल बनाए रखने के लिए एडवाइजरी जारी करने का आग्रह किया है। इसी कड़ी में पूर्व IAS अधिकारी डॉ वीणा घाणेकर ने शिवराज के बयान की निंदा करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज समझदार नेता माने जाते हैं, लेकिन किसी आईएएस अधिकारी को पिट्ठू शब्द बोलना उचित नहीं है।

वहीं इस पूरे मामले में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने हो गई है। एक ओर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने छिंदवाड़ा कलेक्टर की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं तो दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भाजपा पर पलटवार कर दिया। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान अगली सभा के लिए उनके हेलीकाप्टर को उतरने की परमिशन न देने पर वे जिला प्रशासन पर जमकर भड़के थे। मंच से उन्होंने कहा था कि यहां के कलेक्टर कांग्रेस के पिट्ठू हैं। जिला कलेक्टर याद रखें कि जल्द ही भाजपा की सरकार आने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications