कौन हैं IAS अंशुमान राज? जिन्होंने ईमानदारी के आगे ठुकरा दी नोटों की गड्डी
IAS Ansuman Raj: मध्य प्रदेश के सीधी जिला पंचायत के सीईओ आईएएस अंशुमन राज हैं। जिनके ईमान को नोटों की गड्डियों से खरीदने एक नेताजी पहुंचे थे। उन्होंने पूर्व जिला पंचायत सदस्य को पुलिस से गिरफ्तार करवा दिया है। इसके बाद उनकी चर्चा फिर से शुरू हो गई है।
2019 बैच के आईएएस अधिकारी अंशुमन राज की एक बार फिर से चर्चा हो रही है। तेजतर्रार युवा अधिकारियों में अंशुमन की गिनती होती है। वह अभी सीधी जिला पंचायत के सीईओ हैं। कम दिनों में ही अपने फैसलों से अंशुमन ने एक अलग पहचान बनाई है। अब एक नेता जी को उन्होंने गिरफ्तार करवाया है। आइए आपको बताते हैं कि आईएएस अंशुमन राज कौन हैं।

लैंप की रोशनी में सेल्फ स्टडी से क्रैक की है यूपीएससी
आईएएस अंशुमन राज मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने लैंप की हल्की रोशनी में बिना कोचिंग के मेहनत की और UPSC परीक्षा में AIR 107 हासिल कर IAS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया है।
यूपीएससी में 107वीं रैंक
अंशुमन राज पहले अटेम्प्ट में ही आईआरएस बन गए थे। लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार दो बार असफलता मिली। वह फाइनली चौथे प्रयास यानी 2019 में यूपीएससी परीक्षा दोबारा पास करने में सफल रहे। उन्होंने इस बार ऑल इंडिया 107वीं रैंक हासिल करके आईएएस बनने में कामयाब रहे।

गाँव के सरकारी स्कूल से पूरी की स्कूली पढ़ाई
अंशुमन का जन्म और शुरुआती पढ़ाई-लिखाई बक्सर में उनके गाँव में ही हुई। उन्होंने जवोहर नवोदय स्कूल से दसवीं तक की पढ़ाई पूरी की और बारहवीं के लिए जेएनवी रांची चले गए। एक साधारण परिवार और बैकग्राउंड से आने वाले अंशुमन के पास कभी बहुत सुविधाएं नहीं रहीं पर अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने हर चुनौती का सामना किया।
नोटों की गड्डियां लेकर आया नेता
मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत ऑफिस में आईएएस अंशुमन राज को रिश्वत देने पहुंचा। साथ ही मिठाई की आड़ में रुपए लेकर पहुंचे अखिलेश कुशवाहा को सीईओ ने पुलिस के हवाले कर दिया है।

कड़क छवि के लिए मशहूर हैं IAS
अपनी साफ सुथरी छवि के लिए मशहूर अंशुमन राज की पोस्टिंग सीधी जिले में जिला पंचायत सीईओ के तौर पर हुई है। बीते दिनों अंशुमन ने कई रोजगार सहायक और सचिव के खिलाफ कार्रवाई भी की है। वहीं यह घटना अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications