कौन हैं मधु वर्मा? जिन्होंने महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा पर जूते से मारने का आरोप लगाया
Bhopal News: मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई एक महिला पदाधिकारी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा पर जूते मारकर बाहर निकालने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाती नजर आ रही हैं।पदाधिकारी की बैठक में मंगलवार को महिला पदाधिकारी ने लांबा पर आरोप लगाया कि धमकी देने के बाद उन्होंने उसे पार्टी से निकाले जाने की बात भी कही।
अल्का लांबा महिला कांग्रेस की कार्यकारी समिति और जिला अध्यक्षों की बैठक में भाग लेने के लिए भोपाल पहुंची थीं। इसी दौरान सिंगरौली जिले की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु शर्मा ने गंभीर आरोप लगाया कि, 'जब मैंने उनसे (अलका लांबा) पूछा कि पिछले 40 सालों में हमने विभिन्न पदों पर काम किया है तो पार्टी महासचिवों की सूची से हमारा नाम क्यों नहीं है। हम लोगों की नियुक्तियां फर्जी हैं क्या, तो उन्होंने (लांबा) कहा 'जूते से मारूंगी, इसी समय बाहर निकालो।

कांग्रेस कार्यालय में मधु ने पत्रकारों से कहा कि लांबा ने मुझसे यह भी कहा कि मुझे पार्टी से निकाला जाता है। आगे की कार्रवाई को लेकर पूछे जाने पर मधु ने मीडियाकर्मियों से कहा, 'मैं अब सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के पास जाऊंगी।' उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी किसी अलका लांबा की पार्टी नहीं है, जो महिला अपना व्यवहार ठीक नहीं रख सकती, प्रेम से जोड़ नहीं सकती है, ऐसे को महिला कांग्रेस अध्यक्ष बना दिए हैं।
विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक अजय सिंह राहुल भैया ने इस मामले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और मामले की जांच की मांग की। बता दें कि मधु शर्मा राहुल समर्थक गुट की ही हैं और उनका कहना है कि वे अर्जुन सिंह और श्रीनिवास तिवारी के जमाने से राजनीति कर रही हैं।
वहीं जब पत्रकारों ने लांबा से इस मामले पर प्रतिक्रिया मांगी तो वह कार में बैठकर कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गईं और फोन कॉल का भी जवाब नहीं दिया। उधर मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने भोपाल में हुई बैठक के दौरान ऐसी किसी भी मामला होने से इनकार किया है।
बैठक में लांबा ने कहा, 'महिलाओं को महंगाई के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें मोदी जी के वादे के अनुरूप 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। बलात्कार और दहेज हत्या जैसे महिलाओं के खिलाफ अपराध न्यूज़ मीडिया की सुर्खियां बने हैं। महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर इसे लागू करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाया जाएगा।
कांग्रेस पदाधिकारी मधु शर्मा के शिकायती वीडियो को भाजपा की कई महिला नेताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कांग्रेस तथा अलका लांबा पर जमकर निशाना साधा है। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव वैशाली पोद्दार ने भी इस वीडियो को अपने सोशलमीडिया X अकाउंट पर शेयर किया है।












Click it and Unblock the Notifications