पूरी दुनिया सुन ले मैं अपनी बहनों को 3 हजार रुपए दूंगा, राहुल-प्रियंका के झूठे बहकावे में मत आना: CM शिवराज

Bhopal News: शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को गोविन्दपुरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर के समर्थन में रोड शो कर 2 विशाल चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही मैं पैसे का इंतजाम कर पाऊंगा, लाड़ली बहना की राशि बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दूंगा। पूरी दुनिया सुन सकती है कि मैं अपनी बहनों को 3 हजार रुपये दूंगा।

कांग्रेसियों के झूठे वादों में मत आना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी के झूठे बहकावे में मत आना। कांग्रेस कह रही है हम ऐसी पढ़ाई कर देंगे, वैसी पढ़ाई कर देंगे, सब झूठ बोल रहे हैं, लिख-लिख कर दे रहे हैं। पहले कहा कि, बच्चों को 1000 रूपए साल देंगे फिर कहते हैं हर महीना देंगे, पता नहीं क्या-क्या झूठ बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेरी बहनों-भाइयों आप गरीब हों, किसी भी जाति या धर्म के हां, बच्चों की शिक्षा मेडिकल, इंजीनियरिंग की प्राइवेट हो, चाहे सरकारी हो उनकी फीस भी मामा ही भरवाएगा, चिंता मत करना बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं होने दूंगा।

I will give 3 thousand rupees to dear sisters, do not get misled by Rahul-Priyanka: CM Shivraj

मुस्लिम बहनों ने उतारी आरती, किन्नरों ने दिया आशीर्वाद

गोविंदपुरा विधानसभा में पहले रोड शो के पश्चात जब मुख्यमंत्री चौहान मंच पर पहुंचे तो वहां उपस्थित मुस्लिम बहनों ने अपने लाड़ले भैया शिवराज सिंह चौहान को रोली-चंदन का तिलक लगाया और आरती भी उतारी। बागसेवनिया क्षेत्र में रोड शो के दौरान किन्नरों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया एवं जीतने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान अन्य बहनों ने भी भैया शिवराज को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए बहनों को विश्वास दिलाया कि आपके मान, सम्मान में आपका भाई और भारतीय जनता पार्टी की सरकार कोई कमी नहीं आने देगी बहनों का मान-सम्मान ही हमारा स्वाभिमान है।

Recommended Video

    पूरी दुनिया सुन ले मैं अपनी बहनों को 3 हजार रुपए दूंगा,राहुल-प्रियंका के झूठे बहकावे में मत आना

    लाड़ली बहना और आवास योजना में जोड़े जाएंगे बचे हुए नाम

    मुख्यमंत्री शिवराज ने जनसभा में उपस्थित जनसमूह को विश्वास दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में जिन-जिन बहनों के नाम रह गए हैं, चुनाव के बाद पोर्टल खोलकर उनके नाम जोड़े जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना के शेष बचे नामों को जोड़ा जाएगा। सीएम ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर भी 450 रूपए में दिए जा रहें हैं, ताकि बहनों को धुएं से परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रसोई गैस उज्जवला योजना बनाए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रणाम किया।

    I will give 3 thousand rupees to dear sisters, do not get misled by Rahul-Priyanka: CM Shivraj

    कमलनाथ पैसा न होने का रोना रोते रहते थे

    उन्होंने कहा कि मैं कमलनाथ नहीं हूं जो प्रदेश के विकास में और गरीब हितैषी योजनाओं को चलाने के नाम पर पैसे न होने का रोना रोते रहते थे। उन्होंने कहा कि बहनों और भाइयों ये भाजपा की सरकार है। हर संकट में गाँव, गरीब, किसान के साथ खड़ी रही है। मैं कमलनाथ जैसा नहीं हूं जो पैसा न होने का रोना रोता रहूँ। भाजपा सरकार में जनता के कल्याण और प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी।

    हर घर को रोजगार से जोड़ेंगे

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरा मध्यप्रदेश सुन लें, भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर हम हर घर को रोजगार से जोड़ने का प्रयास करेंगे। हमारा लक्ष्य है एक परिवार से एक व्यक्ति रोजगार से जुड़ जाए। चाहे फिर वह सरकारी नौकरी हो या अन्य स्वरोजगार की योजनाएं। हमारा लक्ष्य हर परिवार को रोजगार से जोड़ने का है।

    भाजपा ने रखा सबका ध्यान

    उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने हर वर्ग को लाभान्वित करने का काम किया है। आज प्रदेश में हर तरफ विकास की गंगा बह रही है, इस विकास की गति को बनाए रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताएं। गोविंदपुरा विधानसभा से बहन श्रीमती कृष्णा गौर को जिताकर भाजपा को आशीर्वाद दें। मैं विश्वास दिलाता हूँ की क्षेत्र के विकास में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+