Bhopal HuT: ब्राह्मण युवक को भी मुस्लिम बनान चाहता था सौरभ से बना सलीम,दोस्त बोला- देता था कुरान पढ़ने की सलाह
देश में आतंकी की साजिश रचने वाले कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब उत तहरीर (HuT) से जुड़ा संदिग्ध आतंकी सलीम अपने दोस्तों को भी मुस्लिम धर्म में कन्वर्ट करना चाहता था।

Bhopal Ki News: कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब उत तहरीर (एचयूटी) से जुड़े संदिग्ध कट्टरपंथी मोहम्मद सलीम ने अपने कई हिंदू दोस्तों को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया था। यह खुलासा उसके दोस्तों ने किया है। भोपाल के लांबाखेड़ा में रहने वाला एक ब्राह्मण युवक भी उसके संपर्क में था। सलीम उसे भी कन्वर्ट करके मुस्लिम बनाना चाहता था। लेकिन उसके पिता की सख्ती के बाद उसने सलीम उर्फ सौरभ से दूरी बना ली।
गौरतलब है कि मोहम्मद सलीम पहले सौरभ जैन था। बाद में उसने अपना धर्म बदल लिया और सलीम बन गया सौरभ बैरसिया से आकर भोपाल के लांबाखेड़ा स्थित शारदा नगर में रहता था। उसी दौरान रायसेन जिले के बाड़ी बरेली के रहने वाला ब्राह्मण परिवार भी शारदा नगर में रहने के लिए आया हुआ था। इस परिवार के तपेश तिवारी और सौरभ में दोस्ती हो गई। करीब 3-4 साल की दोस्ती के बाद सौरभ प्रयास करने लगा कि तपेश भी उसी की तरह ही धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बन जाए।
इस्लाम की तारीफ करते हुए मस्जिद लेकर गया था: तपेश
तपेश ने बताया कि कॉलोनी में पहले मैं और सौरभ साथ में क्रिकेट और बैडमिंटन खेलते थे। उसी वक्त पता चला है कि यह मुस्लिम बन चुका है यह बात रही होगी करीब 2010 की। इस दौरान मैं बार-बार मुझे इस्लाम के बारे में बताता रहता था। उसने मुझे कुरान भी पढ़ने के लिए दी। सौरभ बताता था कि इस्लाम ही सबसे अच्छा धर्म है। एक बार वे मुझे करोंद की मस्जिद लेकर आया। यहां पर उसने नमाज पढ़ी। इसके बाद वह मुझे नबी मस्जिद भी लेकर गया, जहां पर उनकी पंगत चल रही थी। यहां पर मुझे नॉनवेज परस दिया गया, लेकिन मैं नहीं खाता था तो वहां से बाहर आ गया। मेरे पिता ने चेतावनी दी थी कि उसके साथ रहना है, तो घर छोड़ दो। इसके बाद मैंने दूरी बना ली थी।
विदेशी फंडिंग को लेकर सभी संदिग्धों के खंगाले जा रहे हैं बैंक अकाउंट
एचयूटी भोपाल और हैदराबाद में पिछले 5 साल से सक्रिय था। इस बात का खुलासा एटीएस की पूछताछ में आरोपियों ने किया है। हालांकि आरोपी यह नहीं बता पा रहे कि पिछले 5 सालों में उन्होंने क्या-क्या किया है। इस दौरान यह लोग भोपाल और हैदराबाद के अलावा कहां-कहां सक्रिय रहे यह भी नहीं बता रहे हैं। इनसे और पूछताछ करने के चलते ही भोपाल से पकड़ाए यासिर खान, सैयद सामी रिजवी, मोहम्मद आलम, खालिद हुसैन, सैयद दानिश अली और हैदराबाद से पकड़ाए मोहम्मद सलीम, अब्दुल रहमान, मोहम्मद अल्ताफ, उमेद और हामिद को 24 मई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इधर इन सभी के बैंक खातों की जानकारी अभी नहीं आई है इनके कई बैंक खाते हैं। शुरुआती पूछताछ में एटीएस को यह पता चला था कि इन सभी के पास विदेशों से भी पैसा आता है।
सलीम के पिता का दावा संघ की शाखा में जाता था सौरभ
हैदराबाद से पकड़ाया मोहम्मद सलीम मूलता बैरसिया का रहने वाला है। उसके पिता अशोक जैन ने बताया कि जब उनका बेटा 12वीं क्लास में था। तब उसकी अलमारी में उन्होंने संघ की शाखा की नेकर और सफेद शर्ट रखी हुई देखी थी। इस पर उन्होंने अपने बेटे से पूछा था कि क्या वे संघ में शाखा में जाता है। इस पर सौरभ ने उन्हें बताया था कि हां संघ की शाखा में जाता है। इसके बाद जब आगे की पढ़ाई करने लगा तो उसका शाखा में जाना बंद हो गया। बाद में नौकरी के दौरान वे डॉ कमाल के संपर्क में आया। अशोक जैन का आरोप है कि उनके बेटे पर दबाव बनाकर उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया।
हिंदू बीबी को भी इस्लाम करवा दिया कबूल
एमपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए हिज्ब-उत-तहरीर संगठन के 16 आतंकियों से पूछताछ में पता चला कि ये संगठन कई सालों से एमपी सक्रिय था। हाल की जांच में ये सामने आया था कि इनमें से आधे आतंकी कुछ समय पहले ही मुसलमान बनाए गए थे। बाद में इन्होंने अपनी हिंदू पत्नियों को भी इस्लाम कबूल करवा दिया। इनमें से एक इस संगठन का सरगना सलीम को माना जा रहा है।
पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि भोपाल के जिम ट्रेनर यासिर खान ने भी एक हिंदू लड़की से शादी कर के उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया था। इन सभी के अलावा गिरफ्तार लोगों में 2 अन्य ऐसे हैं जिनकी पत्नी पहले हिंदू थीं और बाद में उन्हें इस्लाम कबूल करने पर मजबूर किया गया। फिलहाल एटीएस अभी जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications