प्रेम विवाह के ढाई माह बाद पति ने पत्नी को जंगल में ले जाकर काट दिए हाथ, जानिए वजह

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक पति द्वारा हैवानियत की सारी हदें पार कर देने मामला सामने आया है। प्रेम विवाह करने वाला एक युवकी ही अपनी पत्नी की जान का दुश्मन बन गया और लव मैरिज के महज ढाई माह बाद ही उसके हाथ काट डाले।

husband cut off wife hands after love marriage in Madhya pradesh

​पीड़िता मूलरूप से मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के सातयोग गांव की रहने वाली है। वह अपने ससुर नारायण के साथ भोपाल पहुंची। यहां पर हमीदिया अस्पताल भोपाल में उसका ऑपरेशन हुआ है। हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने 9 घंटे के ऑपरेशन के बाद उसके दोनों हाथ जोड़ दिए है। हालांकि तीन-चार दिन बाद पता चल सकेगा कि हाथ जुड़े या नहीं।

पीड़िता अनिता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 8 जनवरी को उसने रणधीर से कोर्ट मैरिज की थी। पांच साल पहले रायसेन के फुल्वारा में एक शादी समारोह में हमारी मुलाकात हुई थी। शादी करने के बाद 15 दिन तक तो अच्छी तरह बात करता था, लेकिन अचानक मुझ पर शक करने लगा। वह कहता था कि तुम किसी और से बात करती हो। मैंने कहा कि क्यों किसी से बात करुंगी। मैंने तो आपसे लव मैरिज की है।'

सोमवार रात को सब लोग खाना खाकर सो गए थे। रात के करीब 11 बज रहे होंगे। रणधीर ने जंगल से लकड़ी लाने की बात कही। मैंने कहा कि इतनी रात को क्यों? कल सुबह चलेंगे। इस पर उसने कहा कि लकड़ी कटी रखी है, बस उठाकर लानी है।

हम लोग घर से निकल गए। गांव से नदी के पुल के आगे जाकर उसने पूछा कि कहां से काटे। मैंने कहा, ऊपर से काट लो। इस पर उसने लकड़ी की जगह मुझ पर ही कुल्हाड़ी से वार करना शुरू कर दिया। मेरे दोनों हाथ खून से लथपथ हो गए। मैं जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद रणधीर चला गया।'

'मैंने इस बीच सड़क से निकलती कारों और ट्रकों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मुझे नहीं देखा। रणधीर मुझे देखकर दोबारा मेरी तरफ आया। मैं बेहोश होने का नाटक कर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद वह लौट गया और एक ट्रक में बैठकर चला गया। मैं पहली बार जंगल गई थी। जैसे-तैसे उसी रास्ते से घर पहुंची और परिजन को घटना के बारे में बताया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+