Anuppur: प्रेमिका के प्यार में पागल प्रेमी ने पत्नी को जलाया, मायके ले जाने के बहाने लगाई आग

अनूपपुर, 11 सितंबर। जिले के काेतमा थाना इलाके में एक नवविवाहिता आग से गंभीर रूप से जल गई। उसे स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गया है। अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसने अपनी प्रेमिका के लिए उसे जलाकर मार डालने की कोशिश की।

Husband burnt his wife in Anuppur

प्रेमिका और दहेज के लिए जिंदा मार डालने की कोशिश

अनूपपुर में एक नवविवाहिता ने अपने पति पर जलाने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि पति ने प्रेमिका और दहेज के लिए उसे जिंदा जलाकर मार डालने की कोशिश की है। गंभीर रूप से झुलसी नवविवाहिता ने बताया कि चार माह पहले ही उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति ने कभी उससे प्यार से बात नहीं की। पति हमेशा दहेज में कार मांगता है। पति का दूसरी लड़की से 10 वर्षों से अफेयर है। मेरे पूछने पर मारपीट करता है। शुक्रवार को वह मायके छोड़ने के बहाने मुझे ले गया और कोतमा के हाईवे में ले जाकर आग लगाकर छोड़कर फरार हो गया।

मायके छोड़ने के बहाने कोतमा के हाईवे में लगाई आग

पीड़ित की उम्र 24 वर्ष है, वह अनूपपुर जिले की कोतमा तहसील के एक गांव की रहने वाली है। उसकी शादी इसी वर्ष 4 मई को छत्तीसगढ़ के मरवाही में रहने वाले दीपक लहरे के साथ हुई थी। आरोप है कि दीपक शुक्रवार को पत्नी को चार पहिया में बैठा कर मरवाही से मायके छोड़ने के लिए लाया था। लेकिन बीच में ही सुनसान जगह पर उसे उतार दिया और फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे आग लगा दी और फरार हो गया। आग लगने से नवविवाहिता गंभीर रूप जल गई। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।

Husband burnt his wife in Anuppur

पुलिस ने दी जानकारी

​​​​​काेतमा थाना टीआई अजय बैगा ने जानकारी दी कि पुलिस को दिए बयान में नवविवाहिता ने बताया कि उसने लड़ाई झगड़े से परेशान होकर खुद को आग लगाई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ससुराल वालों से संपर्क अभी नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+