BJP कोर ग्रुप की बैठक में मंत्रियों के कामकाज को लेकर असंतोष,ग्रुप में मिलेगा 2 मंत्रियों को 3 जिलों का प्रभार
भोपाल में लंबे समय बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भोपाल बीजेपी कार्यालय संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा सीएम शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे।
भोपाल,4 सितंबर। मूसलाधार बारिश के कारण पचमढ़ी में प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक टाल दी गई थी जिसके बाद आज लंबे समय बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भोपाल बीजेपी कार्यालय संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा सीएम शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे। बैठक में दो प्रस्ताव पारित हुए इस बैठक में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों के कामकाज को लेकर भी असंतोष व्यक्त किया गया अब दो-दो मंत्रियों को ग्रुप में 3 जिलों का प्रभार दिया जाएगा।

प्रदेश संगठन महामंत्री ने बताया कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत 17 सितंबर को युवा मोर्चा हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत 25 लाख पौधारोपण करेगा साथ ही मोर्चा प्रत्येक जिले में रक्तदान शिविर लगायेगा। अजजा मोर्चा 17 सितंबर से 26 नवंबर संविधान दिवस तक सेवा बस्तियों और अनुसूचित जाति के छात्रावासों में संपर्क अभियान चलायेगा। सभी मोर्चा प्रकोष्ठ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाडे के अंतर्गत बूस्टर डोज के लिए जनजागरण अभियान, क्षय मित्र कार्यक्रम के साथ ही रचनात्मक और सेवा कार्या में जुटेंगे।
उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर पुष्पांजलि के कार्यक्रम होंगे, जिसके बाद कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम में उदबोधन होगा। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम होंगे। साथ ही प्रधानमंत्री जी की मंशानुसार खादी की बिक्री बढे, इसके लिए खादी वस्त्रों की खरीदी और प्रचार प्रसार करेंगे। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाडे के लिए पार्टी ने टोली गठित की है। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, प्रदेश मंत्री मदन कुशवाह, राजेश पाण्डे, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया शामिल है।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने मीडिया को जानकारी दी और बताया कि नगरी निकायों और पंचायत चुनाव में मिली सफलता पर धन्यवाद भी दिया।












Click it and Unblock the Notifications