राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस की क्रॉस वोटिंग पर नरोत्तम मिश्रा का तंज, बोले-'अब कमलनाथ इस्तीफा दें'

मध्यप्रदेश में करीब 19 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर मुर्मू के पक्ष में मतदान किया। जिसको लेकर आज गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी ने कांग्रेस विधायकों के ईमान पर सवाल उठाकर उनको बिकाऊ बता दिया था, इसलिए कांग्

भोपाल, 22 जुलाई। राष्ट्रपति इलेक्शन में क्रॉस वोटिंग को लेकर मध्यप्रदेश में सियासत गरमा गई है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में कमलनाथ जी ने कांग्रेस विधायकों के ईमान पर सवाल उठाकर उनको बिकाऊ बता दिया था। इसलिए अंतरात्मा की आवाज पर कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी आप खुद जनप्रतिनिधि है इसलिए जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना सीखें। गृह मंत्री ने कमलनाथ पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जर्जर होती कांग्रेस में यह आखिरी कील थी। कमलनाथ जी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।पहले विधायक गए तो कमलनाथ की सरकार चली गई, फिर और विधायक गए तो साख चली गई, अब जो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है तो, उससे कमलनाथ की नाक ही चली गई।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने क्रॉस वोटिंग को लेकर दिया बड़ा बयान

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने क्रॉस वोटिंग को लेकर दिया बड़ा बयान

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि क्रॉस वोटिंग हुई हैं यह कांग्रेस में जो आदिवासी समुदाय से विधायक है और इसके अलावा कई लोग हैं आदिवासियों के समर्थन से जीतते हैं। पहली बार बार हुआ ह की कोई आदिवासी महिला राष्ट्पति बन रही ह जिसका कांग्रेस ने विरोध किया है। पूरा देश राष्ट्पति के साथ खड़ा था। देशभर में क्रॉस वोटिंग हुई है। यह इस बात प्रमाण है कि पूरी विपक्षी एकता खंडित हुई है। बीजेपी और एनडीए ने जिसको उम्मीदवार बनाया उसका कांग्रेस ने विरोध किया है। उससे पुररे देश मे आदिवासी समाज कांग्रेस से नाराज है। आने वाले चुनावों में कांग्रेस को इसके लिए मुँह की खानी पड़ेंगी। कांग्रेस का चरित्र सामने आ गया ह वह सिर्फ वोट पाने के लिए आदिवासियों का शोषण करती रही है।

कोई तोड़ फोड़ नही हो रही है। 19 विधायक ने क्रॉस वोटिंग की ही यह किसी ने तोड़ फोड़ नही की कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते यह हुआ है। सभी जगहों पर बीजेपी का बहुमत है। बीजेपी जनपद जिला और निकाय में अपने अध्यक्ष बनाएंगी।

बारिश के लिए सभी इंतजाम किए हुए हैं। सभी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। पूरे प्रदेश पर नज़र है प्रदेश की जनता को परेशान नही होने दिया जाएगा।

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह आदिवासी विरोधी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह आदिवासी विरोधी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का मध्य प्रदेश के अंदर आदिवासी विरोधी चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। अगर विरोधी चेहरा नहीं है तो, फिर कमलनाथ जी बताएं क्या आप ने उन 19 लोगों में से अपने भी वोट किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि मैं बड़े गर्व के साथ कहता हूं कि मध्य प्रदेश के अंदर 19 लोगों ने अंतरात्मा की आवाज पर विधायकों ने भारत के इस ऐतिहासिक निर्णय में प्रधानमंत्री और एनडीए के नेतृत्व में निर्णय के साथ अपनी अंतरात्मा की आवाज पर बहन द्रोपति मुर्मू के लिए19 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करके इस भारत के ऐतिहासिक निर्णय में उन्होंने अपनी सहभागिता निभाई व अपनी भूमिका निभाई।

सीएम ने द्रोपदी मुर्मू को वोट के लिए विधायकों को दिया धन्यवाद

सीएम ने द्रोपदी मुर्मू को वोट के लिए विधायकों को दिया धन्यवाद

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर सौभाग्य है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA ने जनजातीय समुदाय से आने वाली बहन द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी बनाया था और वे देश के सबसे बड़े सम्मानित पद निर्वाचित भी हुई है।सीएम ने इसके लिए भाजपा के अलावा उन सभी विधायकों को धन्यवाद दिया जिन्होंने द्रोपदी मुर्मू को वोट किया है।

कोरोना की स्थिति को लेकर गृह मंत्री का बयान

कोरोना की स्थिति को लेकर गृह मंत्री का बयान

वहीं प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 219 नए केस आए हैं, वहीं 217 मरीज ठीक हुए हैं।

वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 1434, संक्रमण दर 2.67% और रिकवरी रेट 98.60% हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+