मुरैना: छोटे भाई की लाश मामले में गृहमंत्री ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश
एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण मुरैना में 8 साल का बच्चा आधे घंटे तक गोद में अपने छोटे भाई के शव को रखा रहा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जांच के आदेश दिए।
भोपाल, 11 जुलाई। 2 साल के बच्चे की मौत के मामले को बाल संरक्षण आयोग और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गंभीरता से लिया है। गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि स्थिति ऐसी नहीं थी, वो जब आया था गंभीर बीमार था फिर भी सरकार ने गंभीर माना है। 10 हज़ार रुपये दिए है। सम्बल योजना से भी राहत राशि दी है। सिविल सर्जन को शोकॉज नोटिस दिया है। मामले की जांच रिपोर्ट आज शाम आएगी।

बता दे कल सोशल मीडिया पर मुरैना का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा था। जिसमें 8 साल का बच्चा डेढ़ घंटे तक गोद में अपने छोटे भाई के शव को रखे हुए एंबुलेंस का इंतजार कर रहा था। इस मामले को बाल संरक्षण आयोग ने गंभीरता से लिया। आयोग के सदस्य बृजेश सिंह चौहान ने कहा कि बड़फरा अंबाह के पूजाराम जाटव के 2 साल के बेटे राजा की मौत होने के बाद उसे एंबुलेंस उपलब्ध ना होना सिस्टम पर चोट करता है। इसकी जांच कराई जा रही है।
बता दे शनिवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान राजा की मौत हो गई थी। शव को ले जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस नहीं मिली, तो पूजाराम निजी एंबुलेंस तलाशने गए। तब तक बड़ा भाई 8 साल का गुलशन डेढ़ साल के छोटे भाई राजा का शव गोद में रखे बैठा रहा और मक्खियां भिनकती रही। इस दौरान भीड़ इकट्ठी हो गई और पुलिस ने इंतजाम कर शव गांव तक भिजवाया।
रेडक्रॉस से 10 हजार रुपये की मदद
इधर रविवार को कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश वर्मा को बड़फ़रा गांव भेजकर राजा की मां तुलसा को जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से ₹10000 की मदद का चेक भिजवाया है पंचायत सचिव ने भी ₹5000 की मदद की है।












Click it and Unblock the Notifications