गृह मंत्री Narottam Mishra को मिली गुजरात में 9 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी, अन्य मंत्री भी रवाना
गुजरात चुनाव में मध्य प्रदेश के मंत्रियों की ड्यूटी लगाए जाने के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर गुजरात दौरे पर है। संगठन द्वारा मिश्रा को गुजरात की 9 विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी गई है उन्हें बनासकांठा और बालमपु
गुजरात चुनाव में मध्य प्रदेश के मंत्रियों की ड्यूटी लगाए जाने के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर गुजरात दौरे पर है। संगठन द्वारा मिश्रा को गुजरात की 9 विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी गई है उन्हें बनासकांठा और बालमपुर जिले में आने वाली 9 विधानसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है। इन क्षेत्रों में मंत्री नरोत्तम मिश्रा के कंधों पर बीजेपी को जिताने की जिम्मेदारी है। जिसके बाद वे वहां सक्रिय चुनावी सभाएं लेने और प्रचार के लिए पहुंचे इसके अलावा तीन अन्य मंत्रियों इंदर सिंह परमार, अरविंद भदौरिया और विश्वास सारंग को भी 7 सीटों पर जीत दिलाने की जिम्मेदारी मिली है। और यह मंत्री गुजरात भी पहुंचे हैं।

नरोत्तम मिश्रा इससे पहले यूपी चुनाव में भी 40 से ज्यादा विधानसभा सीटों के प्रभारी रहे। साथियों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भी बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी मिश्रा को बीजेपी में अच्छा चुनावी रणनीतिकार माना जाता है और अब तक दूसरे राज्यों में मिली जिम्मेदारी के बाद वहां बीजेपी को जीत भी मिलती रही है, इसलिए गुजरात में 9 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को सौंपी गई है।
Recommended Video
एक्टिव मोड में रहे संगठन कार्यकर्ता
एमपी बीजेपी संगठन ने तय किया कि आने वाले महीनों में चुनावी साल के चलते हर पदाधिकारियों को एक्टिव मोड में रहना होगा। कार्यकर्ताओं की लापरवाही संगठन को नुकसान पहुंचाएगी इसलिए संगठन ऐप के जरिए निगरानी करने की व्यवस्था पहले ही की जा चुकी है। साथ ही बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी मुख्यधारा से जोड़कर वरिष्ठ नेताओं की रिपोर्ट ली जाएगी। जिम्मेदार नेता फील्ड में जाने के मामले में झूठ ना बोले और कार्यकर्ताओं से संवाद में कमजोरी ना रहे, इसकी सीधी निगरानी प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी गई है। गौरतलब है कि अगले साल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राजस्थान में चुनाव होना है।












Click it and Unblock the Notifications