भोपाल गौरव दिवस यानी 1 जून को अवकाश, राजा भोज से रानी कमलापति तक इतिहास पर होगा शोध: CM शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज ने 'भोपाल गौरव दिवस' के अवसर पर सफाई मित्रों का सम्मान किया और शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली गाड़ी के साथ श्रमदान कर प्रदेशवासियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित भी किया।

Holiday on June 1, pride day, research will be done on history from Raja Bhoj to Rani: CM Shivraj

Bhopal News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को राजधानी में गौरव दिवस के मौके पर कहा कि अगले साल से 1 जून को यानी भोपाल के गौरव दिवस व विलीनीकरण दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय अवकाश रहेगा। इसके साथ ही सरकार एक शोध संस्थान की रचना भी करेगी। जिसमें राजा भोज से लेकर रानी कमलापति तक के इतिहास पर शोध किया जाएगा। ताकि भोपाल के युवाओं को भोपाल के इतिहास की जानकारी रहे।

राजधानी के शहीद गेट पर आयोजित गौरव दिवस कार्यक्रम में सफाई मित्रों का सम्मान करने से पहले सीएम शिवराज ने कहा कि देश भले ही 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हो गया था। पर भोपाल को स्वतंत्रता 1 जून 1949 को मिली थी। इसी कारण 1 जून को भोपाल का गौरव दिवस और विलीनीकरण दिवस मनाने का फैसला हुआ है सीएम शिवराज ने कहा कि भोपाल की स्वतंत्रता के लिए उन्हें 2 साल तक आंदोलन चला था और बोरास में कई आंदोलनकारी शहीद भी हुए थे। इस दौरान तब के गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की सख्ती के बाद भोपाल नवाब विलीनीकरण के लिए तैयार हुए इसलिए भोपाल की आजादी का दिन भी 1 जून को ही कहा जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में एक शोध संस्थान की रचना की जाएगी। जिसमें राजा भोज से लेकर रानी कमलापति तक के शासन के इतिहास की खोज कर शोध सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। ऐसा इसलिए जरूरी है ताकि भोपाल के युवा भोपाल के इतिहास से अनजानना न रहे।

सीएम ने घर-घर जाकर बांटे लाडली बहना योजना की स्वीकृति पत्र

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को राजधानी के टीवी हॉस्पिटल के पास स्थित दुर्गा नगर पहुंचे और वहां महिलाओं को लाडली बहना योजना की स्वीकृति पत्र बांटे। सीएम ने कई घरों में बैठकर महिला और बेटियों के साथ संवाद भी किया और कुछ महिलाओं के हाथों से बिस्किट भी खाया। सीएम ने महिलाओं को बताया कि हर माह की 10 तारीख को ₹1000 उनके खाते में आएंगे। उन्होंने कॉलोनी की समस्याएं भी सुनी और निराकरण के लिए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को निर्देश भी दिए।

कचरा गाड़ी में अपने हाथों से डाला कचरा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वार्ड क्रमांक 7 में पहुंचकर स्वच्छता अभियान में सफाई मित्रों का सम्मान करते हुए अपने हाथों से कचरा गाड़ी में कूड़ा भी डाला। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके साथ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व महापौर आलोक शर्मा भी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+