Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सतपुड़ा भवन की आग बुझाने रात में भोपाल आ रहे AN 32 विमान व MI 15 हेलीकॉप्टर, CM ने रक्षा मंत्री से मांगी मदद

राजधानी में सतपुड़ा भवन में भीषण आग लगी। तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पंहुच कर आग बुझा रही है। वहीं बिल्डिंग में अन्य ऑफिस के कर्मचारी दहशत में आकर बिल्डिंग से बाहर निकल गए।

Bhopal news: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सरकारी इमारत में लगी आग बेकाबू हो गई है। हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से एयरफोर्स के लिए मदद मांगी है। आज रात एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर और विमान भोपाल पहुंचेंगे। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस कमिश्नर और डीएम खुद मैदान में डटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतपुड़ा भवन में लगी आग को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मदद मांगी है उन्होंने आग बुझाने के लिए सरकार के प्रयासों और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों (आर्मी, एयरफोर्स, भेल, सीआईएएसएफ, एयरपोर्ट ) और अन्य से मदद मांगी है।

Helicopter coming at night to extinguish fire of Satpura building, Shivraj sought help from Defense

मुख्यमंत्री शिवराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बढ़ती आग को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात कर आग बुझाने के लिए एयरफोर्स की मदद मांगी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मदद मांगने के बाद रक्षा मंत्री ने एयरफोर्स को निर्देशित किया है। जिसके बाद अब आज रात AN 32 विमान और MI 15 हेलीकॉप्टर भोपाल पहुचेंगे। AN 52 और MI 15 बकेट के द्वारा सतपुड़ा भवन में ऊपर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करेंगे। इसको देखते हुए भोपाल एयरपोर्ट रात भर खुला रहेगा।

AC के आउटडोर में आग लगने से फैली आग

बता दे राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और आग को बुझाने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार सतपुड़ा के तीसरे माले पर आदिम जाति विकास परियोजना के कार्यालय में शाम के समय भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में लगे AC के आउटडोर में आग लगने से ये आग तेजी से पूरे माले में फैल गई। फिलहाल अभी आग के कारणों की पुष्टि नहीं हो हुई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास कर रही है। कुछ देर में आग लपटे तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई थी।

चुनावी साल 2018 में भी लगी थी आग

ऐसा पहली बार नहीं है जब भोपाल में स्टेज संचनालय में आग लगी हो इससे पहले 14 दिसंबर 2018 को भी सतपुड़ा भवन में आग लगी थी, तब भी आग लगने की घटना पर सवाल खड़े हुए थे। तब भी आग से यहां के कई गोपनीय दस्तावेज जलकर खाक हो गए थे। वहीं कांग्रेस चुनाव जीत कर आई थी। 17 दिसंबर को कमलनाथ को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेनी थी, लेकिन उसके 3 दिन पहले ही कई सरकारी दस्तावेज जलकर खाक हो गए थे। इसके बाद संचालन में लगी आग पर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+