पहली बार पचमढ़ी में सैलानियों को लेकर उड़ा हेलीकॉप्टर, MP के हिल स्टेशन में अब हवाई यात्रा का मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में पहली बार टूरिस्ट ने हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी। 4 विदेशी पर्यटक हेलीकॉप्टर से पचमढ़ी से भोपाल पहुंचे।

पहली बार पचमढ़ी में सैलानियों को लेकर उड़ा हेलीकॉप्टर

मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में पहली बार हेलीकॉप्टर सैलानियों को लेकर उड़ा। बता दे विदेशों तक अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में हवाई यात्रा का लाभ मिलना शुरू हो गया है। सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी के हवाई पट्टी से पर्यटकों का हवाई जहाज से यात्रा करना आसान हो गया है। शुक्रवार को पहली बार विदेशी पर्यटकों ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से भोपाल की उड़ान भरी है। 4 टूरिस्ट ने हेलीकॉप्टर में सवार होकर पचमढ़ी हवाई पट्टी पर लैंड और टेकऑफ की अनुमति प्राप्त की थी।

पचमढ़ी में शासन के बाद अब निजी स्तर पर भी पर्यटक के द्वारा हेलीकॉप्टर से उड़ान भरना शुरू हो गया है। शासन के नियमों के तहत हेलीकॉप्टर की लैंडिंग एवं टेकऑफ संबंधित नागरिक उड्डयन मंत्रालय की उड़ान योजना 5.0 के पचमढ़ी में शासन की स्वीकृति के बाद हवाई पट्टी बनना प्रारंभ हो रहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार 2 किलोमीटर इलाके में करीब ₹38 करोड़ रुपये की लागत से एयर स्ट्रिप आदि पर खर्च आएगा।

लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर कैलाश गुरु जी के अनुसार प्रथम चरण में करीब 2000 मीटर की हवाई पट्टी बनाने का काम शुरू हो रहा है। प्रारंभिक स्तर पर कार्य शुरू होने के दौरान पचमढ़ी एयर स्ट्रिप में सिर्फ हेलीकॉप्टर लैंड अथवा टेकऑफ हो सकेंगे। बाकी की अनुमति या बाद में फिर सकेगी यह बताया गया कि पहली बार निजी स्तर पर हवाई उड़ान भरने वालों में 4 विदेशी पर्यटकों को मौका मिला है।

पचमढ़ी एयर स्ट्रिप से हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए उड़ान भरकर रवाना होने वाले पर्यटकों में स्केचमैन जियान, मार्टिन, नॉरिस जूली एन, कोपर ब्रायन डेविड, रॉबर्ट शामिल रहे। एसडीएम पिपरिया नितिन टाले के साथ ही दिल्ली से इसकी अनुमति प्राप्त की गई थी। चारों पर्यटक पचमढ़ी से बिरवा के लिए रवाना हुए। वहां से भोपाल पहुंचे। पचमढ़ी से रवाना होने से पूर्व पर्यटक को में विशेष उत्साह देखा जा रहा था। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

Recommended Video

    Madhya Pradesh: Bhopal में हेलीकॉप्टर से रवाना हुई बारात, देखिए नजारा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+