Bhopal: B2B पोर्टल में सेंध लगाकर जालसाज ने ट्रेवल्स संचालक के वॉलेट से ₹7 लाख के फ्लाइट टिकट किए बुक
भोपाल में ट्रेवल संचालक के ऑनलाइन पोर्टल की आईडी पासवर्ड हैकर ₹7 लाख की इंटरनेशनल फ्लाइट की टिकट बुक करने का मामला सामने आया है।

राजधानी भोपाल के एक ट्रेवल संचालक के साथ ₹7 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिर जालसाज ने उनकी बी2बी पोर्टल का आईडी पासवर्ड चुरा कर वॉलेट से दुबई जाने के लिए अलग-अलग लोगों के 16 टिकट बुक कर दी है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
शाहपुरा थाने के एसआई पारस सोनी ने बताया कि आकृति इको सिटी बावड़िया कला शाहपुरा के रहने वाले कपिल अग्रवाल, पुत्र केशव कुमार जिनकी उम्र 53 साल है। वे एमपी नगर जोन-1में रुचि ट्रेवल सर्विस नाम से कारोबार करते हैं। साल 2009 से वे ऑनलाइन होटल, रेल व फ्लाइट की टिकट बुक करने का काम करते हैं। इस काम के लिए वे ऑनलाइन B2B पोर्टल का इस्तेमाल करते हैं। उक्त पोर्टल के वॉलेट में इन बुकिंग के लिए उन्होंने पिछले दिनों ₹7 लाख जमा कर रखे थे। बीते 11 फरवरी से 12 फरवरी की सुबह तक किसी अज्ञात जालसाज ने आईडी पासवर्ड का इस्तेमाल कर उनके ट्रेवल्स के B2B पोर्टल से दुबई, शाहजहां और रियाद समेत अन्य देश जाने के लिए अलग-अलग लोगों के नाम से 16 टिकट कीमत करीब 6 लाख 99 हजार रुपये की बुकिंग कर ली। हालांकि इन 16 टिकटों में से चार टिकट कैंसिल होने के कारण उनके वॉलेट में करीब ₹1 लाख वापस आ गए जबकि 12 लोगों ने वोटिंग ले ली थी।
12 फरवरी की सुबह ऑफिस पहुंचने पर उन्हें जालसाजी का पता चला था। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम में एक लिखित शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। फरियादी कपिल अग्रवाल का कहना है कि इस वारदात को 11 फरवरी की रात 11:30 बजे से लेकर अगली सुबह 12:00 बजे तक अंजाम दिया गया है। उनका मानना है कि इस वारदात को संगठित तरीके से अंजाम दिया गया है जिस तरह से उनकी b2b पोर्टल के वॉलेट का इस्तेमाल कर टिकट बुक की गई है, वह किसी जानकार व्यक्ति द्वारा ही की जाना संभव है।












Click it and Unblock the Notifications