Bhopal: हमीदिया में जांघ की आर्टरी से फैफड़े में कैथेटर डालकर खून की नली को किया साफ, CM ने दी बधाई
हमीदिया अस्पताल में बुधवार को मरीज की खासी में आ रहे हैं खून को रोकने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया। मरीज की जांघ की महाधमनी के रास्ते में फेफड़े की आर्टरी को ठीक कर दिया गया।
राजधानी भोपाल के सरकारी अस्पताल हमीदिया के डॉक्टरों ने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। दरअसल लगातार एक मरीज की खांसी में आ रहे खून को रोकने के लिए डॉक्टरों ने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर मरीज की जान की महाधमनी (आर्टरी) के रास्ते फेफड़े की आर्टरी को ठीक किया है। पहली बार मध्य प्रदेश के किसी सरकारी अस्पताल में इस प्रकार से तकनीक का उपयोग कर मरीज का इलाज किया गया। जानिए डॉक्टर को कैसे मिली इसमें सफलता...

ब्रोंकाइल आर्टरी एंबोलाइजेशन तकनीक से इलाज
टीवी की बीमारी से परेशान मरीज को जांच के बाद विभाग अध्यक्ष डॉ राजीव गुप्ता और रेडियो डायग्नोसिस विभाग की एचओडी डॉक्टर लवली कौशल ने मरीज का ब्रोंकाइल आर्टरी एंबोलाइजेशन तकनीक से इलाज करने का निर्णय लिया। जिसके बाद यह प्रोसीजर कार्डियोलॉजी विभाग की कैथलैब में किया गया। इस ट्रीटमेंट बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में हमीदिया अस्पताल के दोनों ही डॉक्टर को बधाई भी दी है।

20 दिन से नहीं रुक रहा था खून
डॉ राजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मरीज जावेद खान करीब 20 दिन से बलगम में खून आने से परेशान थे। तमाम उपचार के बावजूद परेशानी दूर नहीं हो रही थी। जहां जांच के बाद पता चला कि मरीज के फेफड़े में इन्फेक्शन के कारण अटारी में केविटी गई थी। केविटी के आर्टरी में छेद हो गया, जिससे खून मरीज के फेफड़ों में जमा होने लगा था। ऐसे में वे जब भी खाता तो मुंह से खून आने लगता।

बिना बेहोश किए 13 मिनट में किया प्रोसीजर
डॉक्टर लवली कौशल ने बताया कि इसमें आर्टरी में तरल पदार्थ या चूर्ण डालकर खून के प्रभाव से रोका जाता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए मरीज की जांघ की आर्टरी में छोटा सा चीरा लगाकर एक कैथेटर डालकर उसे फेफड़ों की आर्टरी वे पास पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में 15 मिनट का समय लगा और मरीज को बिना बेहोश किए पूरा प्रोसीजर किया गया।

सीएम शिवराज ने की डॉक्टर की तारीफ
सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टरों के बीच प्रोसीजर के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दोनों डॉक्टर को बधाई दी और कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने एक और उपलब्धि प्राप्त की है। प्रसूताओं को बेहतर उपचार देने में हम देश में अव्वल हैं। प्रसव कक्ष गुणवत्ता बेहतरी के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान "लक्ष्य" में मध्यप्रदेश को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications