Bhopal : हलालपुर बस स्टैंड का नाम अब हनुमानगढ़ी,सांसद प्रज्ञा के 2 इलाकों के नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी
सासंद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के भोपाल में दो इलाकों के नाम बदलने के प्रस्ताव को नगर निगम की बैठक में मंजूरी दे दी गई है। हलालपुर बस स्टैंड का नाम बदलकर हनुमानगढ़ी और लाल घाटी का नाम बदलकर महेंद्र नारायण दास महाराज सर्
मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले नाम बदलने की सियासत फिर से शुरू हो चुकी है। राजधानी भोपाल में लोग खराब सड़कों से जूझ रहे हैं जगह-जगह सीवेज का पानी सड़कों पर बह रहा है। पर भोपाल नगर निगम सड़कों के गड्ढे भरने की जगह नाम बदलने के प्रस्ताव को प्राथमिकता दे रहा है। दरअसल राजधानी भोपाल के दो इलाकों के नाम बदलने के प्रस्ताव को नगर निगम की बैठक में मंजूरी दे दी गई है। हलालपुर बस स्टैंड का नाम अब बदलकर हनुमानगढ़ी और लाल घाटी का नाम बदलकर महेंद्र नारायण दास महाराज सर्वेश्वर चौक किया जाएगा।

बता दे भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इन दोनों इलाकों के नाम बदलने का प्रस्ताव रखा था। सांसद के प्रस्ताव का नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने समर्थन किया। जिसके बाद बैठक में सभी सदस्यों ने इस पर सहमति जताते हुए प्रस्ताव को पारित कर दिया। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने प्रस्ताव में बताया था कि हलालपुरा का 'हलाल' शब्द अशुद्ध और खराब है। गुलामी का प्रतीक हटाकर हम पुणे भारत का इतिहास बदलने का दम रखते हैं। इसलिए हम भोपाल के इतिहास को बदलने और पुनर्निर्माण करने के लिए राजनीति में खड़े हैं। हलाल शब्द अशुद्ध है इसलिए इसे हटाया जाए।
सांसद प्रज्ञा ने लालघाटी चौराहे पर तर्क देते हुए बताया था कि इस चौराहे पर कई हत्याएं हुई हैं और कई वीर वीरांगनाओं ने अपने प्राण गवाएं हैं इसलिए हमें उन्हें याद करते हुए नमन करना चाहिए और चौराहे का नाम बदलकर श्री महेंद्र नारायण दास महाराज सर्वेश्वर चौक रखा जाना चाहिए। नगर निगम ने दोनों इलाकों के नाम बदलने के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है।
इससे पहले भी मध्यप्रदेश में कई शहरों और इलाकों के नाम बदले गए। अभी कुछ महीने पहले ही हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन किया गया। इससे पहले होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदा पुरम किया गया। भोपाल के मिंटो हॉल का नाम बदलकर कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर किया गया। बताया जा रहा है कि जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर करने को लेकर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया।












Click it and Unblock the Notifications