Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gwalior News : नाबालिग ने मां-बेटी के रिश्ते को किया तार-तार, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दी बड़ी घटना

ग्वालियर में साल के आखिरी दिन नाबालिग बेटी ने अपनी सगी मां की बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या कर दी। दरअसल मृतक महिला नाबालिग बेटी और उसके ब्वॉयफ्रेंड के बीच बाधा बन रही थी।

ग्वालियर में नाबालिग ने मां-बेटी के रिश्ते को किया तार-तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में साल के आखिरी दिन घटित हुई एक घटना ने मां-बेटी के रिश्ते को तार-तार कर दिया। दरअसल एक नाबालिग ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी ही सगी मां का मर्डर कर दिया। मां का सिर्फ इतना कसूर था कि वे अपनी बेटी को बॉयफ्रेंड से दूर रहने के लिए कह रही थी। आरोपी नाबालिग को बॉयफ्रेंड के प्यार में मां के आने कारण मां से नफरत हो गई थी। जिसके बाद उसने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसने मां की हत्या कर दी। इस हत्या में नाबालिग बेटी ने मां का मुंह दबाया। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने शरीर पर जगह-जगह चाकू से हमला किया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की मृत्यु हो जाने के बाद भी आरोपी चाकू से लाश को गोदते रहे। जानिए आखिर क्यों नाबालिग बेटी ने मां के साथ की हैवानियत...

17 साल की बेटी ने मां के साथ की वारदात

17 साल की बेटी ने मां के साथ की वारदात

पूरा मामला ग्वालियर के हजीरा स्थित गदाईपुरा का है जहां ममता कुशवाहा (45 साल) की महिला अपनी 17 साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रहती थी। शनिवार रात महिला के कमरे का दरवाजा हल्का सा खुला हुआ था। सुबह में दिखाई भी नहीं दी थी। उसकी बेटी भी नहीं दिख रही थी। इस पर मकान मालिक को शक हुआ। उन्होंने जाकर देखा तो कमरे में बेड के नीचे खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। मकान मालिक ने इसकी सूचना तुरंत हजीरा थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर मौके पर पहुंची।

बॉडी पर गला घोंटने और चाकू के घाव

बॉडी पर गला घोंटने और चाकू के घाव

एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी, सीएसपी रवि भदोरिया, फॉरेंसिक एक्सपर्ट साइंटिस्ट अखिलेश भार्गव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब लाश से कंबल हटाया तो उसमें ममता कुशवाहा का सब लिपटा हुआ था। बॉडी पर गला घोंटने और चाकू के घाव थे। शुरुआत से ही पुलिस को बेटी और उसके प्रेमी सोनू पर शक था, लेकिन दोनों गायब थे। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

मारना नहीं डराना चाहते थे आरोपी

मारना नहीं डराना चाहते थे आरोपी

दोनों आरोपियों ने खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने मां को डराना चाहा था लेकिन मां डरी नहीं, इस पर बेटी ने मां का मुंह बंद कर दिया। प्रेमी ने गला दबाया। ऐसा करने से महिला की सांसे अटक गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने चाकू से इसलिए कई हमले किए यह कंफर्म हो जाए कि उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद लाश के पास सोते रहे प्रेमी

घटना के बाद लाश के पास सोते रहे प्रेमी

घटना के बाद रात भर प्रेमी और उसकी प्रेमिका मां की लाश के पास सोते रहे। शनिवार सुबह होते ही लाश को कंबल में लपेट कर पलंग के नीचे छुपा दिया। इसके बाद ताला डाल कर चले गए। शाम को एक बार फिर नाबालिग अपने कमरे पर पहुंची और ताला खोल कर वापस चली गई।

बेटी प्रेमी सोनू के साथ रहना चाहती थी, लेकिन मां तैयार नहीं हुई

बेटी प्रेमी सोनू के साथ रहना चाहती थी, लेकिन मां तैयार नहीं हुई

पुलिस को जानू पता चला कि 15 दिन पहले ही आरोपी बेटी का प्रेमी सोनू जेल से छूट कर बाहर आया था। उसे ममता की शिकायत पर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल हुई थी। घटना से पहले ममता की बेटी आरोपी सोनू से मिली थी। इसके बाद वे उनके घर बात करने के लिए आया था। ममता की नाबालिग बेटी प्रेमी सोनू के साथ रहना चाहती थी, लेकिन इसके लिए ममता तैयार नहीं हुई। इसके बाद दोनों ने मिलकर ममता की हत्या कर दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+