गुना की महिला ने राष्ट्रपति को सुनाई Success Story,बोली- पहले लोन लेकर भैंस खरीदी, अब हर माह कमाती हूं 50 हजार

भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित महिला स्व सहायता समूह के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने कहा कि आज हमारी बेटियां अपनी पहचान बना रही हैं यह खुशी की बात है। पुरुषों

राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित महिला स्व सहायता समूह के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने कहा कि आज हमारी बेटियां अपनी पहचान बना रही हैं यह खुशी की बात है। पुरुषों के साथ महिलाओं को भी शिक्षित करना होगा। तभी देश आत्मनिर्भर बनेगा हमें महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की जरूरत है। महिलाओं में पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक जाने की शक्ति है शक्ति के लिए हम मां दुर्गा और मां काली को नमन करते हैं। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी बहनों, तुम कमजोर नहीं हो, अगर आप ठान लो तो हिम्मत और मेहनत से आगे बढ़कर चमत्कार कर सकतीं हो। तुम देवी का अंश हो और अनंत शक्तियों का भंडार हो। इस दौरान सम्मेलन में शामिल होने आई कुछ महिलाओं ने राष्ट्रपति को अपनी सक्सेस की स्टोरी भी सुनाई।

महिला ने राष्ट्रपति को सुनाई सक्सेस स्टोरी

महिला ने राष्ट्रपति को सुनाई सक्सेस स्टोरी

महिला स्व सहायता समूह के सम्मेलन कार्यक्रम में करीब प्रदेश भर से 15000 महिलाएं शामिल हुई। जिसमें गुना की एक महिला ने अपनी सक्सेस की स्टोरी राष्ट्रपति को सुनाई। महिला सहयोग संकुल स्तरीय संगठन की अध्यक्ष है और उसका नाम अनीता है। महिला ने बताया कि मैं ग्राम भरतपुर जिला गुना से हूं सहयोग सामुदायिक संगठन है आजीविका मिशन से जुड़ने से पहले में और मेरे पति मजदूरी करते थे। आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद सबसे पहले मैंने लोन लेकर भैंस खरीदी। दूध बेचकर लोन चुकाया। इसके बाद फिर लोन लेकर आटा चक्की लगाई। क्योंकि मेरे गांव के लोगों को गेहूं पिसाने बाहर गांव जाना पड़ता था। यह लोन भी चुकाया। तीसरा लोन लेकर पति को ट्रैक्टर दिलाया। मैंने अपने पति को रोजगार से लगाया। जब मैं मजदूरी करती थी तो बच्चों को साथ ले जाती थी आज बच्चे पढ़ रहे हैं। आज मैं हर महीने ₹50 हजार कमाती हूं।

महिलाएं स्वभाव से ही कम से कम संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग करना जानती

महिलाएं स्वभाव से ही कम से कम संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग करना जानती

स्व सहायता समूह के सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं को लेकर कहा कि महिलाएं स्वभाव से ही कम से कम संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग करना जानती हैं। आज वह आधुनिक विकास के सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज और देश को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं

राष्ट्रपति ने जनजातीय संग्रहालय की विभिन्न वीथिकाओं का अवलोकन किया

राष्ट्रपति ने जनजातीय संग्रहालय की विभिन्न वीथिकाओं का अवलोकन किया

कार्यकम से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदेश के राज्यपाल (Governor) मंगुभाई पटेल के साथ जनजातीय जीवन दृष्टि, कलाबोध,दैवीय आस्थाओं से जुड़ी विलक्षण बातों पर चर्चा करते हुए जनजातीय संग्रहालय की विभिन्न वीथिकाओं का अवलोकन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को वीथिकाओं के विषय में जानकारी दी गई।

साबुन, कपड़े, फल और सब्जियों के अलग-अलग उत्पाद बना रही महिलाएं

साबुन, कपड़े, फल और सब्जियों के अलग-अलग उत्पाद बना रही महिलाएं

भोपाल में आयोजित महिला स्व-सहायता समूहों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि आजीविका मिशन के माध्यम से समूह की बहनें सशक्त बन रही हैं। वह साबुन, कपड़े, फल और सब्जियों के अलग-अलग उत्पाद बना रही हैं। उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति महोदया के सामने मेरी बहनों संकल्प लो कि आप बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं करोगी, नशा मुक्त गांव बने इसके लिए भी प्रयास करोगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+