भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा सीट से पूर्व सीएम की बहू कृष्णा गौर की जीत, बन सकती है कैबिनेट मंत्री

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने सत्ता प्राप्त कर ली है। राजधानी भोपाल की गोविंदपुरा सीट पर बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। यहां पर पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की बहू और भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर ने कांग्रेस के रविंद्र साहू झूमर वाला को करीब 1 लाख 4 हजार वोटों से चुनाव हराया है।

बता दे कृष्णा गौर भोपाल की महापौर भी रह चुकी है और 2018 के विधानसभा चुनाव में भी अच्छे मार्जिन से जीत हासिल की थी। इस बार उनकी जीत डबल मार्जिन के साथ हुई है। इसलिए कैबिनेट में उन्हें जगह मिल सकती है। गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की यह लगातार दसवीं जीत है।

Govindpura assembly seat Former CM daughter-in-law Krishna Gaur wins, may become cabinet minister

भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चुनाव हारे

राजधानी भोपाल में पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर की भलाई जीत हो गई हो, लेकिन एक और पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे ध्रुव नारायण सिंह की हार इस चुनाव में हुई है। दुर्गा नारायण सिंह को मध्य विधानसभा से मौजूदा कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने करीब 16000 वोटो से चुनाव हराया है।

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में गौड़ परिवार का मतदाताओं से गहरा नाता है। यही वजह है की वोटिंग वाले दिन भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर को ज्यादा मेहनत नहीं करना पड़ी और उन्हें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है। वहीं कांग्रेस संगठन कमजोर बूथ मैनेजमेंट के कारण पहले की तुलना में इस बार विधानसभा चुनाव में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+