ओले से बरबाद हुई खेती का दंश झेल रहे किसानों को 2,000 करोड़ की बीमा सहायता

भोपाल। ओले से खराब फसल का दंस झेल रहे किसानों के लिए मध्य प्रदेश से एक खुशखबरी सी है। खैर वो बात दूसरी है कि यह खुशखबरी कागजी है या वाकई अमलीजामा पहनाया जाएगा। मध्य प्रदेश में एक स्कीम के तहत किसानों को कुल दो हजार करोड़ की बीमा सहायता की घोषणा की गई है।

farmer

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बीमा की राशि आगामी 15 दिन में प्रभावित किसानों के खाते में जमा कर दी जाएगी। राज्य में किसानों को पहली बार इतनी बड़ी रकम कृषि बीमा राशि के रूप में मिल रही है।

साल 1999 में कृषि बीमा योजना के शुरू होने से लेकर साल 2013 तक बीमा योजना में मात्र 2,000 करोड़ रुपये की फसल बीमा दावा का भुगतान किया गया था, जबकि इस साल खरीफ फसल 2013 के तहत किसानों को 2,187 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया जा रहा है। कृषि बीमा योजना के अंतर्गत प्रदेश के उन सभी किसानों को बीमा राशि का भुगतान किया जाएगा, जिनकी खरीफ फसल बर्बाद हुई है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों को तत्काल राहत देते हुए फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति के रूप में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि राज्य सरकार के वित्तीय स्रोतों से मुहैया कराने की घोषणा की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+