भोपाल में कोरोना का कहर, स्थिति को काबू में करने के लिए कैंसिल करनी पड़ी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां
Bhopal, Apr 13 : मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. जिसकी वजह से कई जिलों में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है. बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के अलावा एमपीपीएससी राज्य वन सेवा की मेंस परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है. इस महामारी से सबसे ज्यादा इंदौर और भोपाल प्रभावित हैं. जिसे देखते हुए अब भोपाल के सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है.

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है. यह आदेश पूरे जिले में अब आगामी आदेश तक लागू रहेगा. कलेक्टर की तरफ से यह फैसला कोरोना संक्रमण रोकने में प्रभावी कार्रवाई के चलते लिया गया है. वहीं, जिन कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी पहले से स्वीकृत थी, उनकी छुट्टी भी कैंसिल कर दी गई है.
वहीं, ग्वालियर जिले में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से अगले 7 दिनों तक कोरोना कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है. पूरे जिले में 15 अप्रैल सुबह 6 बजे से कोरोना कर्फ्यू लगाया जाएगा. इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सबकुछ बंद रहेगा. हालांकि ट्रेन और एयरपोर्ट जाने वाले यात्री टिकट दिखाकर यात्रा कर सकेंगे.
इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्वालियर कलेक्टर ने बताया कि जिस तरह से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. उसे देखते हुए काबू पाना जरूरी है. इसलिए 15 अप्रैल से कोरोना कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है.












Click it and Unblock the Notifications