MP: 12वीं में 75% अंक लाने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, 78 हजार स्टूडेंट्स के खाते में आएंगे 25-25 हजार
एमपी बोर्ड अंतर्गत आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा में 75% अंक या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों के खाते में सरकार ₹25-25 हजार डालेगी।

MP News: मध्य प्रदेश के 12वीं परीक्षा में 75% अंक लाने वाले विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 75% या अधिक अंक लाने वाले 78 हजार 553 विद्यार्थियों के बैंक खातों में जून के महीने में 25 -₹25 हजार डाले जाएंगे।
प्रतिभाशाली छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत शिक्षण सत्र 2022-23 में माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं में 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की जिलेवार सूची सभी जिलाधिकारियों को ईमेल के माध्यम से 31 जून को भेज दी गई है। प्रतिभाशाली छात्र प्रोत्साहन योजना का आयोजन जून माह के तीसरे सप्ताह में किया जाना संभावित है।
इसमें योजना अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों के बैंक खाते में लैपटॉप खरीदने के लिए 25 ₹25 हजार की राशि ट्रांसफर की जाएगी। लोक शिक्षण संचनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कहा है कि उनके जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खाते 10 जून 2023 के पूर्व अपडेट कराना सुनिश्चित करें। ताकि इन खातों में राशि ट्रांसफर की जा सके। इस राशि से यह विद्यार्थी अपनी पसंद से जरूरत के मुताबिक लैपटॉप खरीद सकेंगे। विद्यार्थी अधिक कीमत का लैपटॉप भी खरीद सकेंगे लेकिन राज्य शासन द्वारा केवल ₹25 हजार ही विद्यार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications