MPEB Bill : एमपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, उपभोक्ताओं को अब व्हाट्सएप पर मिलेंगे इलेक्ट्रिसिटी बिल

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण( MPEB) ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब बिजली उपभोक्ताओं को कंपनी द्वारा रीडिंग लेने के बाद बिल जनरेट होने के तुरंत बाद ही मोबाइल पर SMS के साथ व्हाट्सएप पर

Madhya Kshetra Vidyut Vitaran : मध्यप्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण( MPEB) ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब बिजली उपभोक्ताओं को कंपनी द्वारा रीडिंग लेने के बाद बिल जनरेट होने के तुरंत बाद ही मोबाइल पर SMS के साथ व्हाट्सएप पर भी बिजली बिल मिल जाएगा। कंपनी द्वारा व्हाट्सएप पर बिजली बिल भेजने की सुविधा चालू माह से उपलब्ध करा दी गई है और अभी तक लगभग 6 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर बिजली बिल उपलब्ध कराए गए हैं।

उपभोक्ताओं को अब व्हाट्सएप पर मिलेंगे इलेक्ट्रिसिटी बिल

ये व्यवस्था कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई है। बिजली उपभोक्ताओं के लिए कंपनी द्वारा अनेक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। उनके बिजली बिल ईमेल, SMS upay एप, कंपनी पोर्टल portal.mpcz.in के अलावा अब व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध हैं।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा द्वारा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में आईटी के अनुप्रयोग लागू करने के साथ कई नवाचारों में अच्छा काम किया जा रहा है, जिससे कंपनी की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ उपभोक्ताओं के संतोष में भी वृद्धि हुई है। प्रबंध संचालक मिश्रा ने बिजली उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए कृत-संकल्पित है और उपभोक्ताओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+