मध्य प्रदेश के 4.47 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मई में मिलेगा पांच फीसदी डीए व इंक्रीमेंट

भोपाल। बीते डेढ़ साल से 5 फीसदी बकाया महंगाई भत्ता (डीए) का इंतजार कर रहे प्रदेश के 4.47 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार मई में इसका भुगतान करने की तैयारी कर रही है। साथ ही, पिछले साल जुलाई में रोकी गई वार्षिक वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) का लाभ दिया जाना है। इस लाभ के बगैर 18 हजार कर्मचारी पिछले साल रिटायर हो चुके हैं। इस साल भी 21 हजार कर्मचारी सेवानिवृत्त होना है।

Good news for 4.47 lakh employees of Madhya Pradesh, five percent DA and increment will be available in May 2021

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस बात के संकेत दिए हैं कि जैसे-जैसे प्रदेश की वित्तीय स्थिति सुधरेगी राज्य के कर्मचारियों को बकाया महंगाई भत्ते, वार्षिक वेतन वृद्धि और सातवें वेतनमान की अंतिम किस्त का भुगतान कर दिया जाएगा। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का भी कहना है कि इस साल बजट पारित होने के बाद 1 अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष में यह लाभ कर्मचारियों को मिल सकते हैं जिनका भुगतान अप्रैल-मई महीने में होगा। इस पर अनुमानित वार्षिक खर्च 2742 करोड़ रुपए के करीब है।

बता दें कि इससे पहले मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की ओर से मंत्रालय वल्लभ भवन प्रांगण में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह के दौरान भी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि कर्मचारियों को रुकी हुई पदोन्नति करने, रुका हुआ महंगाई भत्ता और वेतन बढ़ोत्तरी देने, कर्मचारिरयों के लिए स्वास्थ्य बीमा लाभ तथा सभी कर्मचारियों को 3 उच्चतर वेतनमान दिए जाने की मांग की है। सभी जायज मांगें पूरी की जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+