Bhopal News :गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में जाने को बोलकर घर से निकली लड़की, प्रेमी के साथ भागकर की शादी
22 साल की लड़की लाल परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने का कहकर घर से निकली थी।
Amit Shah Program : गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में रविवार को आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं गुलाबगंज की एक 22 साल की लड़की लाल परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने का कहकर घर से निकली थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब युवती घर नहीं पहुँची तो परिवार के लोगों ने इसकी सूचना जहांगीराबाद थाने में दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी। देर रात युवती ने परिवार वालो को अपनी शादी की सूचना दी और आपबीती सुनाई।पुलिस के मुताबिक नीरज शर्मा नाम के युवक से लड़की ने भाग कर शादी कर ली।

बता दे 16 अक्टूबर रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मेडिकल की पढ़ाई की तीन हिंदी किताबों का विमोचन भोपाल की लाल परेड ग्राउंड में किया था। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। गुलाबगंज भोपाल की रहने वाली 22 साल की लड़की अपने घर से लाल परेड ग्राउंड के कार्यक्रम में शामिल होने का कहकर निकली थी,लेकिन कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के बाद लड़की वहां से अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। इसकी भनक वहां उपस्थित उसकी शिक्षिकाओं को नहीं लग पाई। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब लड़की नहीं मिली तो शिक्षिकाओं ने घरवालों से बात करके उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट जहांगीराबाद थाने में दर्ज करा दी। मामला गृह मंत्री के कार्यक्रम से जुड़ा हुआ था तो पुलिस भी लड़की की तलाशी में जुड़ गई। लेकिन लड़की ने रात में घर वालों से फोन कर जानकारी दी कि वह अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है।
जहांगीराबाद के थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि लड़की कार्यक्रम स्थल पर आने के बाद अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। लड़का लड़की दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे। नीरज एक प्राइवेट जॉब करता है। उसकी उम्र करीब 24 साल है। तो युवती कामर्स की सेकेंड ईयर की छात्रा है। फिलहाल अभी दोनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। पुलिस थाने लाकर दोनों से पूछताछ करेगी।












Click it and Unblock the Notifications