Bhopal News: स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर गार्बेज फ्री सिटी ने भोपाल में डाला डेरा, धूल मिट्टी से भोपाली परेशान

राजधानी भोपाल में मतदान होते ही अब दिल्ली से फ्री गार्बेज फ्री सिटी ने डेरा डाल दिया है। इसकी चलते यहां पुराने शहर की कई वार्डो का निरीक्षण कर वहां की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। पिछले साल स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में भोपाल देश का सबसे साफ-सुथरा शहर बन गया था। उसे समय भोपाल को गार्बेज फ्री सिटी से फाइव स्टार रेटिंग मिली थी। पर इस बार ऐसे हालात नज़र नहीं आ रहे हैं।

जीएफसी की टीम के आने की खबर ने नगर निगम के अधिकारियों को परेशान कर दिया। क्योंकि हाल ही में ही वे विधानसभा चुनाव के मतदान की जिम्मेदारियां और अन्य व्यवस्थाओं से पूरी तरह से मुक्त भी नहीं हो पाए थे कि 15 सदस्यों की आई इस टीम का निशाना पुराना शहर रहा। जहां के कई वार्डों उनके निशाने पर आए और वहां पर जाकर उन्होंने वहां के पार्कों की खराब हालत, मार्केट की साफ सफाई की व्यवस्था, बंद पड़े फाउंटेन और बंद लाइटों को देखा और उसकी रिपोर्ट बनाई।

Garbage Free City camped in Bhopal for cleanliness survey, Bhopali troubled by dust and soil

शहर में धूल से परेशान लोग

राजधानी भोपाल में पिछले कई महीनो से लोग धूल से परेशान है। पिछले साल तो नगर निगम ने साफ सफाई ठीक-ठाक रखी। लेकिन इस साल चुनावी माहौल के चलते नगर निगम अन्य व्यवस्थाओं में ज्यादा व्यस्त नजर आया। पिछले साल भानपुर की खंती के कचरे का पहाड़ सबसे बड़ी चुनौती थी, जिसे खत्म कर दिया गया है। 2 साल की भीतर भानपुर खंती से कचरा के पहाड़ को खत्म करते हुए वहां पार्क डेवलप किया गया है। आदमपुर छावनी से भी कचरा साफ करते हुए उसे इस लायक बनाया कि वहां क्रिकेट खेला जा सके नालों की सफाई को आम लोगों से जोड़ा गया था लेकिन इस बार हालात ऐसे नहीं है। कचरा कलेक्शन मैनेजमेंट, कबाड़ से जुगाड़, जीरो, बेस्ट कॉलोनी समेत कई नवाचार भी किए गए थे लेकिन इस बार पुराने शहर की हालत खराब है।

अधिकारियों की लापरवाही से भोपाली परेशान

बता दे राजधानी भोपाल में नगर निगम के अधिकारियों हो या पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उनकी लापरवाही के चलते भोपाली परेशान है। दरअसल सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं। जिससे शहर में धूल ही धूल दिखाई दे रही है। सफाई कर्मी भी धूल से काफी परेशान है। वह कितनी भी सफाई करने लेकिन धूल के चलते सड़के गंदी हो जाती है। जनता द्वारा बार बार शिकायत करने पर भी अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं देते, जिसका खामियाजा भोपाल की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+