Singrauli News : दोस्ती का ऐसा कत्ल, मामूली विवाद में दोस्त ने ले ली Friend की जान, इस तरह उतारा मौत के घाट

सिंगरौली 13 अक्टूबर। कहते हैं कि दोस्ती का रिश्ता खून के रिश्ते से भी बढ़कर होता है। लेकिन, सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में इसके विपरीत एक घटना सामने आई है। जहां दोस्त को अपनी जान देकर कीमत चुकानी पड़ी। दोस्त ने यार का कत्ल करते हुए अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। ऐसी ही एक घटना का खुलासा चितरंगी पुलिस ने किया है, जहां मामूली विवाद में एक दोस्त ने अपने दोस्त की जान ले ली है। मामला चितरंगी थाना क्षेत्र के महुगड़ी गांव की है।

सिंगरौली दोस्त विवाद कुल्हाड़ी

जिले के चितरंगी थाना इलाके के ग्राम पंचायत महुगड़ी निवासी रामनारायण कोल पिता बुल्लू कोल उम्र 32 वर्ष और हिंगराज कहार उम्र 35 वर्ष अच्छे दोस्त थे, 11 अक्टूबर की रात रामनारायण कोल अपने दोस्त हिंगराज के घर गया, किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। 2 में मारपीट की होने लगी। परिजनों के आकर बीच बचाव करते हुए दोनों को छुड़ाया।

ग्रामीणों के द्वारा लड़ाई खत्म कराने के बाद रामनारायण कोल अपने घर आ गया। उसके बाद घर से दुकान जाने के लिए निकला, कुछ समय के बाद उसके घर वालों को चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी, जाकर घर वाले देखें तो उसका दोस्त कुल्हाड़ी से उस पार बार-बार हमला कर रहा था, परिवार वालों को देखा तो उन्हें भी कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए दौड़ा, कुछ देर बाद रामनारायण कोल को कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया और वारदात करने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराया। कुछ ही घंटे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

कपड़े से पहले बनाया बंधक फिर कुल्हाड़ी से किया बार

रामनारायण कोल 11 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे घर से गुटखा लेने के लिए स्थानीय दुकान गया, जहां रास्ते मे ही उसका दोस्त हिंगराज मिल गया। रामनारायण पहले दोस्त को बंधक बनाया, फिर कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+