Bhopal Latest News : जालसाज ने NRI को लगाया 14 लाख ₹60 हजार का चूना, भोपाल लौटने पर ठगी का पता चला
राजधानी भोपाल में एनआरआई के नाम पर क्रेडिट कार्ड के जरिए जालसाजी करने का अनोखा मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने NRI को 14 लाख ₹60000 का चूना लगा दिया।
Bhopal News : राजधानी भोपाल में एक NRI के साथ 14 लाख 60 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर जालसाज ने उनके बैंक अकाउंट में अपना मोबाइल नंबर लिंक कराकर क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर करीब सवा साल में उनके खाते से ये रकम निकाल ली। ठगी की वारदात का फरियादी को तब पता चला, जब वो भारत लौटे और पैसा निकालने के लिए बैंक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस को पूरे मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार जाट खेड़ी मिसरोद के रहने वाले रामयश गोस्वामी 78 साल है और NRI है। अमेरिका में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह 1 नवंबर 2022 को भारत लौटे और भोपाल पहुंचे थे। यहां पर बैंक मैनेजर ने उन्हें बताया कि उनके खाते में पैसा नहीं है। इस बात का पता चलने पर उन्होंने बैंक से अपने अकाउंट की जानकारी मांगी तो पता चला कि उनके खाते में किसी ने जालसाजी कर एक मोबाइल नंबर लिंक करा कर रखा है, जो कि उनका नहीं है। वही आरोपी ने उस मोबाइल नंबर के आधार पर क्रेडिट कार्ड से मार्च 2019 से जून 2020 के बीच लगभग 14 लाख 60 हजार रुपए निकाल लिए।
जालसाजी का पता चलने पर NRI में साइबर क्राइम पुलिस को लिखित शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने बैंक अकाउंट में लिंक मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उक्त मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
बता दे नए साल में भी भोपाल में धोखाधड़ी और ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे पहले अभी कोहेफिजा थाने में एक मामला सामने आया था। जहां पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने शिकायत में बताया था कि 2 साल पहले शातिर ठग ने महिला को एडिशन विभाग में संचालक के पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर ₹18 लाख रुपये हड़प लिए थे। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications