BSP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता सखवार BJP में हुए शामिल, CM शिवराज ने दिलाई सदस्यता
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है दरअसल मुरैना से कांग्रेस के नेता और पूर्व बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे सत्यप्रकाश सखवार ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले दल-बदल का दौर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता सत्यप्रकाश सखवार ने बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण कर ली।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा सत्यप्रकाश सखवार को बीजेपी का गमछा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। सखवार के साथ साथ मुरैना जिले से युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राधाकृष्ण पचौरी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सत्यप्रकाश सखवार का राजनीतिक सफर
सत्यप्रकाश सखवार बसपा से मुरैना जिले के अंबाह सीट से पूर्व विधायक रहे है। विधायक बनने से पहले और उसके बाद कांग्रेस में रहे। सखवार का ग्वालियर चंबल क्षेत्र में एससी-एसटी (sc-st) वर्ग में अच्छा प्रभाव है। इसे देखते हुए बीजेपी ने उन्हें पार्टी ज्वाइन कराई है।
चंबल में एससी-एसटी के वोटरों पर फोकस
पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अखबार साल 2014 से 2018 के बीच बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में बीएसपी विधायक दल के नेता रहे है। ग्वालियर चंबल में एससी-एसटी वोटों के ध्रुवीकरण के मद्देनजर शुक्रवार को भाजपा ज्वाइन कराने के पीछे पार्टी की मंशा है कि यहां पार्टी के जो वोट बंट जाते थे उसमें सखवार की बीजेपी में मौजूदगी से कमी आएगी।
बीजेपी ज्वाइन करने के बाद सत्यप्रकाश सखवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ना कोई संगठन है, ना ही कोई नेता है, ना ही कोई विधान है। कांग्रेस गुटों की पार्टी है और गुटों में लड़ रहे हैं। क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। कांग्रेस में मेरी लगातार उपेक्षा हो रही थी। कांग्रेस ने पूरे देश के दलितों के साथ कुठाराघात करने का काम किया है। कांग्रेस ने मुझे पिछला चुनाव हराने का काम भी किया। उन्होंने कहा कि पार्टी हमें जो दायित्व देगी हम उस पर खरे उतरेंगे।












Click it and Unblock the Notifications