MP News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती ने अयोध्या जाने की दी सलाह
Uma Bharti News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अयोध्या जाने की सलाह दी है। उन्होंने यात्रा को लेकर कहा कि भारत जोड़ो तो तब होगा, जब भारत तोड़ो हो रहा होगा। राम के नाम पर पूरा भारत एक हो रहा है, तो भारत में उनको क्या जोड़ना है?
राम के नाम पर पूरा भारत एक जगह है। आप तुरंत अयोध्या पहुंच जाओ। राम के नाम पर मोदी जी सबको जोड़ लिए हैं। राहुल जी बस वहां पहुंच जाएं।

उमा भारती ने कहा, "भारत तो तब टूटा था जब कांग्रेस थी। भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था। भारत तब टूटा था जब सिक्खों पर धर्म के नाम पर अत्याचार हुआ था। हमने तो जोड़ा है, हमने तो धारा 370 को हटाया है। कश्मीर को भारत के साथ जोड़ लिया है।"
पूर्व सीएम ने कहा, "कश्मीर टूटा तब नेहरू जी प्रधानमंत्री थे। इसलिए अगर वास्तव में भारत जोड़ना है तो राहुल गांधी को मणिपुर नहीं, पाक अधिकृत कश्मीर (POK) जाना चाहिए। उस कश्मीर को भारत से जोड़ो। वहां पहुंचने की हिम्मत नहीं है तो मणिपुर पहुंच गए। इसलिए या तो पाक अधिकृत कश्मीर से यात्रा शुरू करो या अयोध्या जी पहुंच जाओ।"
उमा भारती ने रविवार को भोपाल में अपने आवास पर अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के संस्मरण सुनाए। उमा भारती ने कहा, "राम राज्य लाने में लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा। राम राज्य की ये भी पहचान है कि नेताओं को जैसे बंगले मिले हैं, उनकी वैसे पुताई करवाओ और जाओ। और घरवाली कहे कि डिजाइनर सोफा चाहिए तो अपने पैसों से मंगवाओ और दिखाओ कहां से आए वो पैसे। तभी राम राज्य कहलाएगा। हमारे मोदी जी कहते हैं परिवार के साथ विदेश घूमने गए तो पैसे का स्रोत बताओ। राम राज्य लाना है तो सबका संयुक्त प्रयास जरूरी है।"












Click it and Unblock the Notifications