MP News: शिवराज सिंह चौहान के नेता जी का निधन, जानिए कौन थे भोपाल से पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह "मम्मा"

MP News: मध्य प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण नाम, भोपाल से पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्रनाथ सिंह, जिन्हें मम्मा के नाम से जाना जाता था, उनका आज सुबह 4 बजे निधन हो गया।

वे लंबे समय से बीमार थे और कई बार अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, लेकिन मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

Former MLA from Bhopal Surendranath Singh Mamma passed away Shivraj Singh Chouhan leader

भाजपा के मजबूत स्तंभ थे सुरेंद्रनाथ सिंह

सुरेंद्रनाथ सिंह न केवल भोपाल बल्कि पूरे प्रदेश में एक प्रभावशाली नेता के रूप में पहचाने जाते थे। वे भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) के अध्यक्ष, भाजपा भोपाल जिला अध्यक्ष और विधायक जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता थे, जिन्होंने पार्टी की जड़ों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मम्मा को शिवराज कहते थे नेताजी

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्षद पप्पू विलासराव घाडगे के अनुसार, सुरेंद्रनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में एक साथ काम करते थे। इसी दौरान शिवराज सिंह चौहान को उनके नेतृत्व में काम करने का मौका मिला और तभी से वे सुरेंद्रनाथ सिंह को "नेताजी" कहकर बुलाने लगे।

Former MLA from Bhopal Surendranath Singh Mamma passed away Shivraj Singh Chouhan leader

समता के सिद्धांत को मानने वाले मम्मा

सुरेंद्रनाथ सिंह के करीबी अनुपम शर्मा ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा: "बात उन दिनों की है जब हमारी सरकारें नहीं हुआ करती थीं। भोपाल के कैंपस में काम करते हुए आये दिन प्रशासन और स्थानीय बाहुबलियों से संघर्ष होता रहता था। लेकिन पूरे भोपाल में समाधान केवल एक था- सुरेंद्रनाथ सिंह 'मम्मा'।

  • छात्र संघ का चुनाव लड़ाना है, पैसे नहीं हैं - 'मम्मा' से बात करो।
  • जहाँगीराबाद TI अपने लड़कों को छोड़ नहीं रहा - 'मम्मा' से बात कराओ।
  • रैली निकालनी है, अतिरिक्त वाहन चाहिए - 'मम्मा' से कह दो।
  • बड़ी बैठक है, व्यवस्थाएं जुटानी हैं - 'मम्मा' के पास जाओ, सब हो जाएगा।
  • और जब भी मिलते थे, पहली लाइन ही सब परेशानियों का हल दे जाती थी - 'और गुरु, कैसे हो?'।
  • भोपाल में शायद ही कोई बड़ा भाजपा नेता होगा, जिसे स्थापित करने में 'मम्मा' का योगदान न रहा हो। आज भाजपा का एक मजबूत स्तंभ प्रभु में विलीन हो गया। एक साधारण कार्यकर्ता से नेता बनाने वाले 'मम्मा' को सादर श्रद्धांजलि।"
Former MLA from Bhopal Surendranath Singh Mamma passed away Shivraj Singh Chouhan leader

प्रदेश में शोक की लहर

सुरेंद्रनाथ सिंह के निधन से पूरे मध्य प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अंतिम संस्कार भोपाल में पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+