Bhopal News: पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता कमलापत आर्य भाजपा में शामिल, मिशन 2024 को और ताकत मिलेगी

बीजेपी की रीति नीति से प्रभावित होकर वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाण्डेर के पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रदेश महामंत्री कमलापत आर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश और पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा कार्यालय में डॉ कमलापत आर्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ने आर्य को पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अगव्राल उपस्थित थे।

Former MLA and Congress leader Kamalapat Arya joins BJP, Mission 2024 will get more strength

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कमलापत आर्य ने आज घर वापसी की है। भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। आर्य के मन में 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का भाव आया है, इसके बाद पुनः भाजपा परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया है, जिसका हम स्वागत करते है। आर्य के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को ताकत मिलेगी।

कांग्रेस की रीति-नीति व कथनी-करनी में अंतर

भाजपा में शामिल होने के बाद कमलापत आर्य ने कहा कि कांग्रेस की रीति और नीति में अंतर है। पार्टी के अंदर लोकतंत्र नहीं है। देश को आगे ले जाने के लिए कांग्रेस पार्टी के पास कोई विजन नहीं है। इसलिए मैंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुआ हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+