CM शिवराज के समक्ष पूर्व IAS , कांग्रेस और जयस के पदाधिकारी और कार्यकार्ताओं ने ली BJP की सदस्यता

BJP प्रदेश कार्यालय में रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष सेवानिवृत्त आईएएस कवीन्द्र कियावत, रधुवीर श्रीवास्तव, कांग्रेस के टिकट पर पंधाना से विधानसभा चुनाव प्रत्याशी रहीं छाया मोरे सहित कांग्रेस और जयस के 1200 से अधिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो में भगवानपुरा के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हितेश मुजाल्दे, पंधाना के युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जायसवाल, युवक कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव श्री शेख इय्यान, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शैलेश राठौर, घाटा खेड़ी के मंडल अध्यक्ष रघुराज सिंह गौड़, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सरफराज खान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राणावत, मंडला क्षेत्र के पूर्व न्यायाधीश प्रकाश उइके एवं सिहोरा के खिलाडी सिंह आर्मो के समर्थकों, सरदारपुर के पूर्व एसडीओपी रामसिंह मेड़ा, धार में युवा कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष आकांक्षा बघेल सहित 1200 से अधिक कांग्रेस और जयस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Former IAS, Congress and Jais office bearers and workers took BJP membership in front of CM Shivraj

कांग्रेस ने गरीबों को गरीब रखने का पाप किया: शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सदस्यता ग्रहण समारोह में कहा कि भाजपा की परिवार तरह कार्य करने वाला संगठन है, यह एक विराट परिवार है। जिसकी सदस्यता लेने पर आपका हृदय से स्वागत करता हॅू। कांग्रेस ने देश में सबसे अधिक राज किया लेकिन आदिवासी और जनता के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने सड़क, बिजली, पीने का पानी, सिंचाई का पानी, स्कूल एवं छात्रावास की चिंता नही की। 2003 के बाद भाजपा की सरकार बनीं और आज प्रदेश के सभी क्षेत्रों में भाजपा की सरकार ने सर्वांगीण विकास कार्य किए हैं। नर्मदा जी के जल को खजुराहो, खरगौन, बड़वानी, धार एवं अलिराजपुर तक पहुंचाने का काम किया है।

भाजपा की सरकार ने बेटियों को स्कूल जाने के लिए साइकिल देने का काम किया एवं नवीन स्कूलों व कॉलेजों का निर्माण कराया। आदिवासी क्षेत्रों में पेसा एक्ट लाने का काम किया। प्रदेश सरकार द्वारा 1 लाख सरकारी नौकरियां निकाली गई हैं। उन्होंने कहा कि झूठी कांग्रेस किसानों के कर्जामाफी की बात करती है, जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानों को 6 हजार रूपए एवं प्रदेश सरकार ने 6 हजार रूपए दिए हैं। आज प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में 1 हजार रूपए प्रतिमाह डाले जा रहे हैं, जो आगे 3 हजार रूपए तक किए जाएंगे।

कांग्रेस ने गरीबों को गरीब रखने का पाप किया है और सरकारी खजाने से अपने घर भरते रहे है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार विकास कार्यों एवं गरीब कल्याण की योजनाओं पर खर्च कर रही हैं। कांग्रेसी केवल भ्रम, झूठ, अफवाहे फैलाती है, हमें जनता के द्वार पर जाकर उसकी असलियत बताना है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबी को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है। मध्यप्रदेश को विकास के पथ पर ले जाना है, गरीब भाई-बहनों को आगे बढ़ाना है और बेटे-बेटियों के भविष्य को बेहतर बनाना है, तो भाजपा के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

प्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाने में हमारी भूमिका अहम: विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में आप सभी का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हॅू। भाजपा एक परिवार के नाते कार्य करने वाला संगठन है। हम सभी मिलकर एक परिवार बनाते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकारें हर समाज वर्ग को ताकत देने और गरीब कल्याण की योजनाओं के साथ गरीबों का जीवन बदलने का काम कर रही हैं। आज पूरी दुनिया में देश का मान और सम्मान बढ़ा है, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ भाजपा की सरकारें काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+